2026 Highest Weekend Opener: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) 1 मई के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई थी। इस मूवी की हर कोई तारीफ कर रहा है। शुरुआती वीकेंड में भी 'राजा शिवाजी' टॉप 6 में शामिल होने में कामयाब रही है लेकिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूटा है। तो चलिए 2026 की हाईएस्ट वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पहले वीकेंड में 308.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह मूवी दुनिया भर में अब तक 1788.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' ने ओपनिंग वीकेंड में 121 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' फ्लॉप रही थी। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 98.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह तीसरे स्थान पर कायम है।
चिरंजीवी, नयनतारा और वेंकटेश स्टारर 'मन शंकरा वारा प्रसाद गारू' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह मूवी पहले वीकेंड में 56.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी।
प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूत बंगला' ने 54.25 करोड़ रुपये पहले वीकेंड में कमाए थे। यह फिल्म 5वें स्थान पर बनी हुई है।
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' 33.90 करोड़ रुपये पहले वीकेंड में कमाने में सफल रही है। इस मूवी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह इस लिस्ट में छठे स्थान पर है।