Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायाण इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में नजर आए। जहां कई लोगों को रणबीर कपूर इस लुक में अच्छे लगे तो वहीं कई लोगों ने रणबीर में कमियां निकाली। साथ ही चंद लोगों ने फिल्म के VFX पर भी सवाल उठाए। इस बीच ऋतिक रोशन ने रामायण के VFX पर रिएक्ट किया है।-ये भी पढ़ें- 'मैं इसके लायक नहीं हूं...' डर के मारे रणबीर कपूर ने ठुकरा दी थी 'रामायण'

hrithik roshan on VFX (pic credit- ramayana teaser)
ऋतिक रोशन ने शेयर किया पोस्ट
फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होने के बाद से इंटरनेट पर चर्चा थम ही नहीं रही है। रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक की काफी तारीफ हो रही है, लेकिन VFX को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर VFX को लेकर दर्शकों की सोच पर बात की। ऋतिक ने लिखा, 'हां, खराब VFX होती है, जो देखने में बहुत तकलीफ देती है। खासकर मुझे। लेकिन कुछ फिल्ममेकर ऐसे भी हैं जो कभी न देखे गए सपने दिखाने की हिम्मत रखते हैं। कल्कि 2898 एडी, बाहुबली, रामायण और मेरे पिता की फिल्में कोई मिल गया और कृष बनाने वाले मेरे हीरो हैं।'
VFX को लेकर कही ये बात
ऋतिक रोशन ने आगे कहा, 'ये लोग सालों की मेहनत और करोड़ों रुपये का जोखिम सिर्फ इसलिए उठाते हैं ताकि एक और 11 साल का बच्चा वही जादू महसूस कर सके जो मैंने बैक टू द फ्यूचर देखकर महसूस किया था। उनका इरादा ही तारीफ के काबिल है।' ऋतिक ने दर्शकों से अपील की कि VFX की आलोचना करते समय सिर्फ यह न देखें कि वह रियल लग रही है या नहीं, बल्कि यह समझने की कोशिश करें कि क्या यह कहानी के लिए सही है और क्या यह फिल्ममेकर का इरादा पूरा कर रही है। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी हम कहते हैं बैड VFX जबकि हो सकता है कि वह बस एक अलग स्टाइल हो जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी।'
रामायण की स्टार कास्ट
बताते चलें कि फिल्म रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान का रोल निभा रहे हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
