Ranbir Kapoor Rejected Ramayana: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में हनुमान जयंती पर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर आउट हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। टीजर में भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर सुपर से ऊपर लग रहे है। इस बीच रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर-ये भी पढ़ें-रणबीर को भगवान राम के अवतार में देख परेशान हुए सुनील लहरी, कह दी बड़ी बात

ranbir kapoor rejected ramayana initially (pic source-instagram)
फिल्म रामायण को किया था रिजेक्ट
हनुमान जयंती पर फिल्म रामायण का पहला टीजर रिलीज होते ही रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया। लेकिन अब रणबीर ने खुद खुलासा किया है कि जब उन्हें यह रोल ऑफर किया गया था, तो उन्होंने पहली बार मना कर दिया था। रणबीर ने कॉलिडर को दिए इंटरव्यू में बताया, 'जब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने मुझे यह रोल ऑफर किया, तो उन्होंने स्क्रिप्ट भी नहीं सुनाई। बस सीधे पूछा कि भगवान राम का रोल करने के बारे में क्या सोचते हो? डर की वजह से मेरा तुरंत जवाब था नहीं, मैं यह रोल नहीं कर सकता। मैं इसके लायक नहीं हूं।'

ranbir kapoor rejected ramayana initially (pic source-instagram)
रणबीर कपूर ने कही ये बात
रणबीर कपूर ने आगे बताया कि समय के साथ जब नमित मल्होत्रा ने उन्हें अपनी विजन बताई और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने पूरी कहानी सुनाई, तब उनकी सोच बदल गई। रणबीर ने कहा, 'मैं अभी भी खुद को चुटकी बजाकर देखता हूं कि मैं भगवान राम का रोल कर रहा हूं। यह मेरे जीवन और करियर का बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट है।' रणबीर ने अपनी इमोशनल जर्नी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि शूटिंग शुरू होने से एक साल पहले उन्हें बहुत डर और घबराहट थी। लेकिन धीरे-धीरे ये खत्म हो गया। एक्टर ने कहा 'शूटिंग से एक महीने पहले मैं डायरेक्टर नितेश तिवारी के पीछे पड़ा रहता था कि मुझे राम की कहानी और उनकी यात्रा के बारे में और बताएं। मैंने खुद को पूरी तरह किरदार को समर्पित कर दिया था'
रामायण में नजर आएंगे ये स्टार्स
फिल्म रामायण दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दीवाली 2026 में और दूसरा भाग दीवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। मूवी में भगवान राम के मुख्य किरदार में रणबीर कपूर नजर आएंगे। माता सीता की भूमिका साई पल्लवी निभा रही हैं। रावण के शक्तिशाली किरदार में साउथ सुपरस्टार यश नजर आएंगे। बजरंगबली यानी हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल को चुना गया है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
