बॉलीवुड

War 2 की रिलीज से पहले जूनियर एनटीआर ने शेयर किया नया प्रोमो, ऋतिक ने फैंस को दी ये जानकारी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 10, 2025, 06:38 PM IST

War 2 New Promo: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 (War 2) की रिलीज से पहले एक प्रोमो आया है। इस प्रोमो को एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।

Image

Image Source: YRF Instagram

War 2 New Promo: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 (War 2) जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म वॉर 2 की रिलीज से पहले एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म वॉर 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे देखने के बाद हर कोई इस मूवी की रिलीज के लिए बेताब हो उठा है। इन सब के बीच फिल्म वॉर 2 की रिलीज से पहले जूनियर एनटीआर ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होल रहा है।

ऋतिक रोशन ने शेयर किया नया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 एक बार फिर खबरों में आ गई है। अब जूनियर एनटीआर ने इसका नया प्रोमो रिलीज किया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म वॉर 2 के इस प्रोमों में मूवी के अलग-अलग सीन्स देखने को मिले। जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। इस वीडियो में ऋतिक रोशन भी नजर आए। वीडियो में ऋतिक रोशन लोगों को बताते नजर आ रहे हैं कि फिल्म 4 दिनों के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के इस नए प्रोमो पर लोग जमकर कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म वॉर 2 का इस प्रोमो जो काफी चर्चा में है।

कब रिलीज होगी 'वॉर 2'

डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के निर्देशन में बनी फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ-साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी अहम रोल में हैं। ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 इसी महीने यानी 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म वॉर 2 के नए प्रोमो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article