Hrithik reviews Tu Joothi Main Makkaar: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अदाकारा श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज मूवी तू झूठी मैं मक्कार सिनेमाघरों में दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही है। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को सिनेमाघरों में देखने के लिए पहुंचे दर्शक लगातार इसकी तारीफ में ट्वीट कर रहे हैं और इसे एंटरटेनिंग फैमिली ड्रामा बता रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को भी तू झूठी मैं मक्कार काफी पसंद आई है। ऋतिक रोशन ने ट्वीट करके डायरेक्टर लव रंजन की तारीफ करते हुए लिखा है कि ऐसी फिल्म बनाना काफी मुश्किल है।
ऋतिक रोशन के अनुसार, 'मुझे तू झूठी मैं मक्कार काफी पसंद आई है। इस जॉनर की फिल्में बनाना काफी मुश्किल होता है। फिल्म की पूरी टीम ने कमाल का काम किया है। ग्रेट वर्क एव्रीवन। रणबीर और श्रद्धा ने तो कमाल का काम किया है। फिल्म में मुझे दोनों काफी अच्छे लगे।'
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जो अपने जूनियर एक्टर्स पर जमकर प्यार बरसाते हैं। अगर उनका कोई जूनियर एक्टर अच्छा काम करता है तो वो उसकी तारीफ जरूर करते हैं। ऋतिक और रणबीर ने कभी साथ में काम नहीं किया है लेकिन फिर भी ये एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। रणबीर भी कई मौकों पर ऋतिक की तारीफ कर चुके हैं और तू झूठी मैं मक्कार के लिए ऋतिक ने उनकी तारीफ करते दिखा दिया है कि उनका दिल कितना बड़ा है।
बताते चलें कि ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अपने जमाने में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। ये दोनों बूढ़े होने के बाद भी जमकर पार्टी करते थे। ऋषि कपूर और राकेश रोशन की कई पार्टी पिक्स मौजूद हैं, जो इनकी दोस्ती की गवाही देती हैं।
