karva chauth 2022 funny video: करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। सुहागिन स्त्रियों के लिए यह व्रत बहुत अधिक महत्व रखता है। सुखी वैवाहिक जीवन, पति की दीर्धायु और सौभाग्य के लिए विवाहित महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ व्रत में महादेव, माता पार्वती, गौरी पुत्र गणेश और चंद्रमा की पूजा पूरे विधि विधान से करनी चाहिए तभी व्रत का पूर्ण फल मिलता है। इस साल कई ऐसे भी सेलिब्रिटीज हैं जो अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। कई सितारे साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे हैं। इन्हीं में से एक मिलिंग गाबा हैं जो इस साल पहला करवा चौथ मनाने वाले हैं।
इसी बीच बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें हनी सिंह अपने करीबी दोस्त मिलिंद गाबा के साथ करवा चौथ मना रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक पंजाबी गाना बज रहा है। वहीं यो यो हनी सिंह इस दौरान, मिलिंग गाबा की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मिलिंद भी इस वीडियो में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। मिलिंद गाबा और हनी सिंह का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पर फैन्स जमकर दोनों के मजे ले रहे हैं।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - 'दोनों सदा सुहागन रहिए मेरे परम् पूज्य गुरुदेव honey singh nd Gaba जी भगवान आप दोनों को आयु सीमा लम्बी करें!' दूसरे ने लिखा - 'मिलिंद भाई, पाजी को पानी पिला देता...।' वहीं एक अन्य ने लिखा- '7 जन्म मुबारक हों आप दोनों को सर...।'
आपको बता दें, पंजाबी सिंगर और एक्स 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट मिलिंद गाबा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। स्टार कपल ने 16 अप्रैल 2022 को ग्रैंड वेडिंग की थी। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।
