बॉलीवुड

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर को डायरेक्ट करेंगे Priyadarshan !! फैन्स की बड़ी एक्साइटमेंट

Priyadarshan Will Direct Hera Pheri 3: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने अपने 68वें जन्मदिन पर फैन्स को बड़ा तोहफा दिया है। सुनने में आ रहा है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी और परेश रावल की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को डायरेक्ट करेंगे।

Image

Priyadarshan Will Direct Hera Pheri 3

Priyadarshan Will Direct Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट को लेकर फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं। कई महीनों से 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) के 68वें जन्मदिन पर फैन्स को एक बड़ा तोहफा मिला है। सुनने में आ रहा है कि प्रियदर्शन अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कल्ट कॉमेडी मूवी 'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट करेंगे। इस खबर ने फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

प्रियदर्शन के 68वें जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने डायरेक्टर को एक्स अकाउंट के माध्यम से शुभकामनाएं दी थीं। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे प्रियादर्शन सर! डरावने सेट पर और भूतों से घिरे होने के बाद इस जश्न को मनाने का इससे अच्छा तरीका और क्या हो सकता है? एक मेंटर और एक ऐसे इंसान जो मास्टरपीस बनाने के लिए जाने जाते हैं। आपका दिन रीटेक से भरा हो। एक शानदार साल की शुभकामनाएं!'

अक्षय कुमार के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए प्रियदर्शन ने लिखा, 'अक्षय कुमार शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। बदले में मैं भी आपको एक तोहफा देने वाला हूं। मैं हेरा फेरा 3 करने के लिए बेताब हूं। अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल तुम सभी तैयार हो।' प्रियदर्शन के इस रिप्लाई के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि वो 'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट करने वाले हैं। सुनील शेट्टी ने भी प्रियदर्शन के ट्वीट पर सहमति जताते हुए लिखा, 'हेरा फेरी और पूछ पूछ!!! करते हैं हेरा फेरी 3।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article