Hera Pheri 3: फिल्म हेरा फेरी 3 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से जब से परेश रावल आउट हुए हैं, तब से फिल्म और ज्यादा चर्चा में आ गई है और विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में परेश रावल के वकील ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्टर के वकील ने क्या कहा है।
परेश रावल के फिल्म से बाहर होने के बाद अक्षय कुमार ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था और साथ ही एक्टर पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया था, जिसके बाद परेश रावल ने 11 लाख रुपये की साइनिंग राशि 15 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस कर दी थी। साथ ही परेश रावल ने एक्स पोस्ट के जरिए रिवील किया कि जल्द ही उनके वकील इस मामले में अपना जवाब देंगे। अब वकील ने अपना जवाब दे दिया है।
एक्टर को नहीं मिली थी स्क्रिप्ट
परेश रावल के वकील का कहना है कि "मार्च में अक्षय कुमार ने भूत बंगला के शूटिंग के दौरान परेश रावल को हेरा फेरी 3 के लिए एक पेपर साइन करने के लिए दिया था और कहा था कि फुल एग्रीमेंट बाद में दिया जाएगा। परेश को कोई स्क्रिप्ट नहीं मिली थी, इसलिए वह सस्पेंस में थे। अक्षय ने परेश रावल से कहा था- 'चिंता मत करो, मुझ पर भरोसा करो। आप इसे बाद में लॉन्ग टर्म समझौते में देखेंगे। एक्टर की बात सुनकर परेश रावल ने टर्म शीट पर साइन कर दिया था।"
प्रमोशनल वीडियो के लिए एक्टर ने उठाया था सवाल
अप्रैल में परेश रावल को फिल्म के लिए प्रमोशनल वीडियो शूट करने के लिए कहा गया, जबकि स्क्रिप्ट या प्रोडक्शन शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ था। उन्होंने इसकी जल्दीबाजी पर सवाल भी उठाया था, लेकिन उन्हें बताया गया कि यह आईपीएल फाइनल की डेडलाइन के लिए है। आखिरकार शूटिंग भूत बंगला के सेट पर हुई, जिसमें मामूली बदलाव किए गए। ये भी खुलासा हुआ है कि एक्टर ने जो पेपर साइन किया था। उसमें कहा गया था कि उन्हें भुगतान का केवल 1 प्रतिशत ही एडवांस मिलेगा, बाकि 99 प्रतिशत फिल्म की रिलीज के बाद दिया जाएगा। लंबे समय से ऐसी खबर थी कि अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 के राइट्स खरीद लिए थे, लेकिन कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही है कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के पास अभी भी इसके राइट्स हैं।
