बॉलीवुड

'Hera Pheri 3' में फिर दिखेगा कबीरा का आंतक !! Gulshan Grover की एंट्री हुई कन्फर्म

Gulshan Grover in Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' में गुलशन ग्रोवर ने कबीरा का किरदार निभाया था, जिसकी चर्चा आज भी लोग करते रहते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट में निर्माताओं ने एक बार फिर गुलशन ग्रोवर की धमाकेदार एंट्री करा दी है।

Image

Gulshan Grover in Hera Pheri 3

Gulshan Grover in Hera Pheri 3: साल 2000 में आई फिल्म 'हेरा फेरी' ने कॉमेडी की दुनिया में खूब नाम कमाया है। जब भी कॉमेडी फिल्मों की बात होती तो 'हेरा फेरी' का नाम जरूर लिया जाता है। लंबे समय से फिल्म का तीसरा पार्ट यानी 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब है। 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर 'हेरा फेरी 3' में निर्माताओं ने कबीरा उर्फ गुलशन ग्रोवर की एंट्री करा दी है। फिल्म में हुई अपनी एंट्री पर गुलशन कुमार ने बड़ा रिएक्शन दिया है।

'हेरा फेरी 3' में हुई गुलशन ग्रोवर की एंट्री

'हेरा फेरी' में गुलशन ग्रोवर ने कबीरा का किरदार निभाया था। अब 19 सालों के बाद 'हेरा फेरी 3' में कबीरा की एंट्री पर गुलशन ग्रोवर ने चुप्पी तोड़ी है। मिड-डे से बात करते हेउ गुलशन कुमार ने अपनी एंट्री को कन्फर्म करते हुए कहा, 'हां फिल्म में कबीरा की वापसी हो रही है। मैं 'हेरा फेरी 3' करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैंने फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला से भी कई बार मुलाकात की है।'

गुलशन ग्रोवर ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर ज्यादा बात करने से परहेज किया। उन्होंने अपने किरदार को लेकर केवल यह कहा कि फिल्म में आपको कबीरा के नेगेटिव और पॉजिटिव शेड्स देखने को मिलेगे। गुलशन ग्रोवर की एंट्री होने एक लोगों ने तब्बू की वापसी को लेकर भी कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का निर्देशन करने के लिए प्रियदर्शन को फाइनल किया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article