बॉलीवुड

Hera Pheri 3: परेश रावल का फैसला सुनकर रो पड़े अक्षय कुमार, प्रियदर्शन ने किया खुलासा

हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) से परेश रावल (Paresh Rawal) के बाहर जाने की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्म हेरा फेरी 3 के बारे में बात करते हुए कहा है कि जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को इस बारे में पता चला तो वो रोने लगे और बोले "वो ऐसा क्यों कर रहे हैं।"

Image

Hera Pheri 3

परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म सीरीज हेरा फेरी की तीसरी कड़ी का जब ऐलान हुआ था तब दर्शक एक्साइटेड हो गए थे। हेरा फेरी 3 देखने का सपना दर्शक काफी लम्बे समय से देख रहे थे लेकिन ये प्रोजेक्ट फ्लोर पर नहीं आ पा रहा था। कुछ वक्त पहले अक्षय कुमार ने फिल्म हेरा फेरी 3 को फ्लोर पर लाने की कोशिश की, जिसमें वो सफल रहे और इस मूवी की शूटिंग भी शुरू होने वाली थी लेकिन पहला प्रोमो शूट होने से पहले परेश रावल ने इससे अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। हर कोई परेश रावल के इस कदम से हैरान है और जानना चाहता है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है?

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर मचे बवाल पर बात की है। मिड-डे को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा, 'फिल्म के लिए सभी कलाकारों के कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुके थे। 10 दिन पहले अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल टीजर भी शूट करने वाले थे, जो आईपीएल फिनाले के दौरान रिलीज होने वाला था। हम सभी हेरा फेरी 3 को बनाने के लिए आतुर थे और सभी ने इसके लिए हामी भरी थी। अक्षय ने हेरा फेरी 3 को बनाने की सारी तैयारियां खुद पूरी करवायी थीं।'

प्रियदर्शन ने बताया है कि अक्षय कुमार का हेरा फेरी सीरीज के साथ इमोशनल कनैक्ट है, 'अक्षय को जब परेश के फैसले के बारे में पता चला तो वो भावुक हो गए। उन्होंने आंसुओं के साथ मुझसे पूछा कि प्रियम, परेश ऐसा क्यों कर रहे हैं? अगर परेश फिल्म नहीं करना चाहते हैं तो इसकी वजह से अक्षय कुमार को पैसों का नुकसान नहीं होना चाहिए। मैं समझता हूं कि अक्षय ने नोटिस भेजने का कदम क्यों उठाया है? परेश को जो भी फैसला लेना था, एक बार हमसे बात करते। हम सब सालों से दोस्त हैं, एक कॉल पर सारी बात बताई और समझी जा सकती थी।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article