बॉलीवुड

हेमा मालिनी ने नहीं देखी पति धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस', वजह जानकर आपको होगी हैरानी

Hema Malini hasn’t watched Ikkis: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' दर्शकों को इम्प्रेस्स करने में सफल रही है। हैरानी की बात यह है कि बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स फिल्म 'इक्कीस' को देख चुके हैं। वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने अभी यह मूवी नहीं देखी है।

Image

Pic Credit: Instagram

Hema Malini hasn’t watched Ikkis: मशहूर निर्माता-निर्देशक श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई थी। 'इक्कीस' की रिलीज से पहले सनी-बॉबी ने मिलकर ने अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' की स्पेशल स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया था, जिसे देखने बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। एक तरफ दर्शक इस मूवी को पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब जो हैरान कर देने वाली बात सामने आई है वो यह है कि दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी ने अभी तक धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' नहीं देखी है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों हेमा मालिनी ने यह फिल्म नहीं देखी है।

हेमा मालिनी ने नहीं देखी 'इक्कीस'

स्क्रीन से बात करते हुए हेमा मालिनी ने फिल्म 'इक्कीस' ना देखने की वजह बताई है। हेमा मालिनी ने कहा, 'जब यह फिल्म रिलीज हुई, तब मैं मथुरा आ गई थी। मुझे अपना काम भी करना था। मैं इस फिल्म को अभी नहीं देख सकती, यह मेरे लिए बहुत इमोशनल कर देने वाला पल होगा। मेरी बेटियों ने भी मुझसे ऐसा ही कहा है। शायद बाद में देख लूं, जब मेरे घाव भरने लगेंगे।' हेमा मालिनी की बातों से साफ लग रहा है कि धर्मेंद्र की मौत के बाद से वो अभी तक पूरी तरह उभर नहीं पाई हैं। यही वजह है कि उन्होंने अभी तक फिल्म 'इक्कीस' को नहीं देखा है।

मैडॉक फिल्म्स बैनर तले बनी इस मूवी को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। 'इक्कीस' सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्हें भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म में 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध को भी दिखाया गया है। फिल्म में अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा जयदीप अहलावत ने भी इस मूवी में शानदार अभिनय किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article