रानी मुखर्जी ने इन 6 ब्लॉकबस्टर मूवीज को ठेंगा दिखाकर मारी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी, अब होता है पछतावा

Rani Mukerji Rejected These Movies: आमिर खान की 'लगान' से लेकर संजय दत्त की 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' सहित इन मूवीज को रानी मुखर्जी ने बिना सोचे-समझे रिजेक्ट कर दिया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jan 13 2026, 11:07 IST
इन मूवीज को ना कह चुकी हैं रानी मुखर्जी...Image Credit : IMDb01 / 07

इन मूवीज को ना कह चुकी हैं रानी मुखर्जी...

Rani Mukerji Rejected These Movies: 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का 12 जनवरी के दिन ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर में रानी मुखर्जी पहले से और भी ज्यादा दमदार दिखाई दीं। 'मर्दानी 3' की चर्चा के बीच रानी मुखर्जी ने अपने अब तक के करिए में कई ब्लॉकबस्टर मूवीज को ना कहकर लाइफ की सबसे बड़ी गलती की है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको रानी मुखर्जी द्वारा ठुकराई गई फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए देखें ये लिस्ट...

'दिल से..'Image Credit : IMDb02 / 07

'दिल से..'

शाहरुख खान की शानदार फिल्मों में से एक 'दिल से...' के लिए भी मेकर्स ने रानी मुखर्जी को फाइनल किया था। एक्ट्रेस के ना कहने के बाद इस मूवी से प्रीति जिंटा ने डेब्यू किया।

'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम'Image Credit : IMDb03 / 07

'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम'

'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' में रानी मुखर्जी को अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका की ऑफर हुई थी लेकिन एक्ट्रेस ने यह ठुकरा दी। मेकर्स ने बाद में इस मूवी के लिए प्रियंका चोपड़ा को फाइनल किया।

'भूल भुलैया'Image Credit : IMDb04 / 07

'भूल भुलैया'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अवनी/मंजुलिका के किरदार के लिए रानी मुखर्जी को चुना गया था। रानी मुखर्जी को यह किरदार इतना ढंग का नहीं लगा और यह विद्या बालन के हिस्से में चली गई।

'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.'Image Credit : IMDb05 / 07

'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.'

संजय दत्त की ब्लॉकबस्टर मूवी में चिंकी का रोल रानी मुखर्जी को ऑफर हुआ था लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते एक्ट्रेस ने इस भूमिका को ना कह दिया था।

'हे बेबी'Image Credit : IMDb06 / 07

'हे बेबी'

अक्षय कुमार की यह तीसरी फिल्म थी जिसे रानी मुखर्जी ने ना कहा था। इस मूवी के लिए रानी मुखर्जी को विद्या बालन के किरदार के लिए चुना गया था।

'लगान'Image Credit : IMDb07 / 07

'लगान'

आशुतोष गोवारिकर ने आमिर खान की फिल्म 'लगान' का निर्देशन किया था। इस मूवी में गौरी की भूमिका सबसे पहले रानी मुखर्जी निभाने वाली थीं लेकिन एक्ट्रेस के मना करने के बाद यह भूमिका ग्रेसी सिंह के पास चली गई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!