Hema Malini Viral Video: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी बनी रहती हैं। हेमा मालिनी अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर बयान देती नजर आती हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी होती हैं। कुछ दिनों पहले हेमा मलिनी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो हंस नहीं रही थी जिसको लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। अब एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को इसका करारा जवाब दिया है। इस वीडियो को के दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा बोला जिसने पैप्स को शांत कर दिया। तो चलिए जानते हैं हेमा मालिनी ने इस वीडियो के दौरान क्या बोला, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
हेमा मालिनी ने ट्रोल्स को दिया जवाब
एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह एक वीडियो है। आज यानी 15 जनवरी को मुंबई में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने भी अपना वोट डाला। वोटिंग बूथ से बाहर निकलते हुए उन्होंने अपनी इंक लगी उंगली दिखाई और कैमरों के सामने प्यारी सी स्माइल दी, जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस दौरान फोटोग्राफर्स के सामने पोज देते हुए हेमा मालिनी ने कहा, 'मैं मुस्कुरा रही हूं, ठीक है? अब ये मत कहना कि मैं मुस्कुराती नहीं हूं।' ये वीडियो तब आया है जब मथुरा में एक स्पोर्ट्स इवेंट का वीडियो वायरल हुआ था। उसमें हेमा मालिनी MP स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन में मेडल दे रही थीं। लेकिन वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तारीफ की बजाय ट्रोल किया। नेटिजन्स ने कहा कि हेमा मुस्कुरा नहीं रही थीं और उनका चेहरा बहुत उदास लग रहा था। इस वजह से काफी आलोचना हुई थी।
धर्मेंद्र के निधन के बाद के दुखी है हेमा
हेमा मालिनी इस वीडियो के अलावा अपने कई इंटरव्यू को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इन इंटरव्यू में हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र (Dharmendra) को याद करती नजर आती है। धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। हेमा मालिनी के नए वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
