बॉलीवुड

Hema Malini ने खूबसूरत वीडियो शेयर कर दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, सनी-बॉबी सहित प्रकाश कौर की भी दिखी झलक

Hema Malini Gives Tribute To Dharmendra with Emotional Video: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने इस दुनिया को भले ही अलविदा कह दिया है, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में हैं। हाल ही में हेमा मालिनी ने खूबसूरत वीडियो शेयर कर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है। इस वीडियो में सनी और बॉबी की भी झलक दिखाई दी।

Image

फोटो क्रेडिट- हेमा मालिनी इंस्टाग्राम

Hema Malini Gives Tribute To Dharmendra with Emotional Video: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। धर्मेंद्र ने सालों तक हिंदी सिनेमा में काम किया और कई हिट फिल्में दीं। बीते 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसी हुई हैं। एक पल ऐसा नहीं जाता, जब धर्मेंद्र को लोग याद न करते हों। वहीं अब हेमा मालिनी ने एक खूबसूरत सा वीडियो शेयर कर धर्मेंद्र (Dharmendra) को श्रद्धांजलि दी है। खास बात तो यह है कि हेमा मालिनी द्वारा साझा किये गए इस वीडियो में सनी देओल, बॉबी देओल और प्रकाश कौर की झलक भी नजर आई।

हेमा मालिनी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए वीडियो में धर्मेंद्र (Dharmendra) का पूरा करियर तो दिखाया ही गया, साथ ही उनके परिवार की झलक भी देखने को मिली। इस वीडियो में धर्मेंद्र का अंदाज, दिलीप कुमार द्वारा उनके लुक्स पर कहे गए शब्द और हेमा मालिनी संग फिल्मी मुमेंट भी नजर आए। साथ ही धर्मेंद्र के दिल को छू लेने वाले वीडियो में सनी देओल, बॉबी देओल के साथ उनकी झलक, प्रकाश कौर के साथ उनका परिवार, पोते करण देओल, राजवीर देओल व आर्यमन देओल के साथ उनकी तस्वीर और बेटी आहाना देओल व ईशा देओल के साथ झलकियां भी नजर आईं।

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "धरम जी को श्रद्धांजलि उनके सदाबहार अंदाज, करिश्मा, उनके जबरदस्त टैलेंट और हर फिल्मों में उनकी खास मौजूदगी के लिए। ये विजुअल ट्रिब्यूट उनकी दो प्रार्थना सभा के लिए बनाया गया था जो मैंने दिल्ली और मथुरा में आयोजित की थी।" बता दें कि दिल्ली के साथ-साथ मथुरा में भी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा रखी थी। हालांकि इस प्रार्थना सभा में उनकी बेटियां शामिल नहीं हो पाईं। वहीं इस दौरान भी धर्मेंद्र को याद कर हेमा मालिनी भावुक हो गई थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article