Harleen Sethi on Vicky Kaushal:एक्ट्रेस हरलीन सेठी (Harleen Seth) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के दौरान रिलेशनशिप में थे। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी हालांकि फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की सफलता के बाद 2019 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ से शादी कर ली। इस बीच हरलीन सेठी ने विक्की कौशल को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-लव एंड वॉर के बाद इस फिल्म की शूटिंग करेंगे Vicky Kaushal, शुरू हुई तैयारी)
हरलीन सेठी ने कही ये बात
एक्ट्रेस हरलीन सेठी ने Filmygyan से खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण बातें शेयर कीं। जब उनसे पूछा गया कि उनका नाम विक्की कौशल से जोड़कर देखा जाता है तो उन्हें कैसा लगता है, तो हरलीन ने बहुत ईमानदारी से जवाब दिया।उन्होंने कहा, “मेरे इंस्टाग्राम बायो में सिर्फ दो शब्द लिखे हैं — 'I Am...’ इसके आगे कुछ नहीं है। मैं खुद को किसी एक चीज से जोड़ना पसंद नहीं करती। मैं खुद को एक एक्टर कहकर भी नहीं पुकारती। मैं एक बेटी हूं, मैं एक दोस्त हूं, मैं एक कॉन्फिडेंट औरत हूं, मैं एक डरपोक औरत भी हूं… मैं कुछ भी हो सकती हूं।' ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

हरलीन सेठी ने कही ये बात (pic credit-instagram)
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी
कैटरीना और विक्की ने दो साल तक अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखने के बाद शादी करने का फैसला किया था। दोनों के बीच 5 साल के उम्र का फासला है। शादी से पहले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। बताते चलें कि विक्की कौशल जल्द ही फिल्म लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। मालूम हो कि विक्की कौशल जल्द ही फिल्म महावतार में भी नजर आने वाले हैं। लव एंड वॉर के बाद विक्की कौशल महावतार की शूटिंग करेंगे।
