बॉलीवुड

Hansika Motwani Wedding: हंसिका मोटवानी दिसंबर में करेंगी शादी, जयपुर के 450 साल पुराने किले में लेंगी सात फेरे!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 05:01 PM IST

Hansika Motwani wedding: टीवी से साउथ इंडस्ट्री में अपना नाम करने वाली हंसिका मोटवानी जल्द शादी करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हंसिका अपने सपनो के राजकुमार से जयपुर में स्थित मुंडोता किले में शादी करेंगी। आइए जानते हैं उनके शादी से जुड़े डेट और प्लानिंग के बारे में।

Image

Hansika Motwani (Image : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी दिसंबर में करेंगी शादी
  • एक्ट्रेस राजस्थान के जयपुर में मुंडोता किले में शादी करेंगी
  • हंसिका अपने स्पेशल डे की प्लानिंग में काफी बिजी हैं

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हंसिका मोटवानी(Hansika Motwani) ने बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। साउथ एक्ट्रेस जल्द शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी की खबर सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस इस साल दिसंबर महीने में सात फेरे लेंगी। एक्ट्रेस अपने स्पेशल डे की खास तैयारियां कर रही है। एक्ट्रेस रॉयल वेडिंग करने वाली हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए जयपुर का 450 साल पुराना फोर्ट चुना है। आइए बिना देर किए जानते हैं कि एक्ट्रेस की शादी के डेट और अन्य डिटेल्स के बारे में।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हंसिका इस साल दिसंबर महीने में शादी करेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हंसिका की शादी की डेट का खुलासा नहीं हुआ है। एक्ट्रेस जयपुर के मुंडोता फोर्ट और प्लेस में शादी करने वाली हैं। अपने स्पेशल डे को खास बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। किले के कमरे को हंसिका के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।

दिसंबर में हंसिका लेंगी सात फेरे

एक्ट्रेस बिग फैट वेडिंग करने वाली है। इसी किले में हंसिका अपने सपनों के राजकुमार के साथ सात फेरे लेंगी। शादी का वेन्यू दिल्ली से बस पांच किलोमीटर दूर है। हालांकि अभी तक हंसिका की तरफ से शादी की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। कुछ समय पहले खबर सामने आई था कि एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ में एक स्टेप आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

हंसिका का करियर

हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी सीरियल शाका लाका बूम बूम, क्योंकि सास भी कभी बहू भी, सोन परी जैसे शोज से की थी। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया में नजर आई थी। बॉलीवुड में उन्होंने आपका सरूर, मनी है तो हनी है जैसी कुछ फिल्में की है। एक्ट्रेस साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पिछले साल उनकी फिल्म माहा रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस जल्द अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म राउडी बेबी में नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article