Hansika Motwani Deleted Wedding Pics: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री की मशहूर हसीना हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हंसिका ने साल 2022 में मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया संग सात फेरे लिए थे। कपल जयपुर में धूम धाम से शादी भी की थी। इस बीच कई समय से खबरें उड़ रही है कि हंसिका और सोहेल की शादीशुदा जिंदगी में अनबन चल रही है। अब ऐसा वक्त आ चुका है कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं और अब इन्ही रुमर्स को हवा हंसिका मोटवानी के इंस्टाग्राम ने दे डाली।
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी है। सिर्फ यही नहीं हंसिका ने इंस्टाग्राम पर सोहेल कथूरिया संग तस्वीरें भी हटा दी। ऐसे में लोगों को यकीन हो गया है कि हंसिका और सोहेल कथूरिया जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि लोगों के मन में ये सवाल भी है कि क्यूट से दिखने वाले इस कपल के बीच शादी के 3 साल बाद ऐसा क्या हुआ है जो बात तलाक तक आ पहुंची है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार काफी समय से हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) अलग-अलग छत के नीच रह रहे हैं।
बता दें अभी तक हंसिका और सोहेल में से किसी ने तलाक की घोषणा नहीं की है। इसी के साथ बता दें दोनों की शादी की बीटिएस वीडियो की सीरीज भी बनाई थी जिसे जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। सोहेल कथूरिया पहले हंसिका मोटवानी की करीबी दोस्त के पति थे। ऐसे में लोगों ने हंसिका पर अपनी ही दोस्त का घर तोड़ने का टैग दिया था।
