Hansika Wedding Show: साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ( Hansika Motwani) की शादी उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथुरिया ( Sohail Kathuria) से हुई है। दोनों साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। कुछ समय पहले खबरें आईं थी कि दोनों की शादी OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। अब इसी पर एक बड़ा अपडेट आया है। हंसिका मोटवानी और सोहेल की ग्रैंड वेडिंग पर आधारित रियलिटी शो आने वाला है। इस शो का नाम लव शादी ड्रामा है, इसमें हंसिका और सोहेल कथुरिया की शादी पलों और उनके बीच हुए ड्रामा को दिखाया जाएगा। इसकी जानकारी खुद हंसिका ने दी है। हंसिका ने टीजर शेयर करते हुए एक अलग अंदाज में में शो की अनाउंसमेंट की है। टीजर शेयर करते हुए हंसिका ने लिखा- बिना ड्रामे के भला शादी कैसी? लव शादी और ड्रामा जल्द ही।
वीडियो शेयर कर दी जानकारी
हंसिका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह कहती हैं- हाय, मैं हंसिका मोटवानी। इस साल मेरी जिंदगी में कुछ बेहद खास हुआ है। मैंने इस साल शादी कर ली। आप मेरे चेहरे पर वेडिंग का ग्लो देख सकते हैं और अब आप मेरी शादी के खास पलों को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वह इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इस शो का नाम है- लव, शादी और..... इतने में ही कैमरे के पीछे से आवाज आती है- ड्रामा।’ हंसिका को टाइटल समझ नहीं आता, हंसिका फिर कहती हैं- ड्रामा कैसे? क्या हम सब कुछ बताने वाले हैं? ऐसा नहीं होगा। मुझे शो के मेकर्स ने बात करने की जरूरत है।
हंसिका के फैंस कर रहे हैं रिएक्ट
हंसिका की इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा- हम आपके इस शो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरे फैन ने लिखा-आपने फैंस को अपनी शादी में क्यों नहीं बुलाया, आप बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।
