बॉलीवुड

अक्षय-सैफ की 'हैवान' में होगा साउथ के इस सुपरस्टार का कैमियो, डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उठाया नाम से पर्दा

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 21, 2025, 03:47 PM IST

Haiwaan South Star Cameo: डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) को लेकर एक बड़ा सरप्राइज अनाउंस कर दिया है, जो फैंस को एक्साइटेड कर रहा है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म में साउथ के इस सुपरस्टार का कैमियो होने वाला है।

Image

Image Source: Filmfare

Haiwaan South Star Cameo: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हैवान को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को इस फिल्म के लिए और भी बेताब नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस फिल्म में साउथ के इस स्टार का कैमियो होन वाला है। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।

'हैवान' में होगा इस स्टार का कैमियो

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की लीड रोल वाली फिल्म हैवान फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन का एक इंटरव्यू है जिसमें वो मूवी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए नजर आए। पिंकविला से बातचीत के दौरान प्रियदर्शन ने कहा कि 'हैवान में मोहनलाल भी नजर आने वाले। हालांकि, वो कौन सा किरदार निभा रहे हैं, मैं अभी नहीं बताना चाहता। देखिए, हर बार जब मैं फिल्म बनाता हूं तो मुझे कहानी एक्साइट करती है। मैं कभी एक्टर्स के बारे में नहीं सोचता।' इसके आगे उन्होंने कहा कि 'मैं मोहनलाल और अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाऊंगा। आप ऐसा नहीं कर सकते। जब आपको स्क्रिप्ट मिले, तब सही कास्ट के पीछे जाएं, यही फिल्म बनाने का सही तरीका है। मैंने कभी स्टार्स के पीछे भागकर फिल्म नहीं बनाई।'

कब रिलीज होगी 'हैवान'

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म में मोहनलाल की एंट्री होने से फैंस के बीच मूवी को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। ये फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। फिल्म हैवान में मोहनलाल की ए्ंट्री पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article