Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai release date changed: टॉक्सिक और धुरंधर 2 के बीच होने वाले क्लैश को साल 2026 का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा था, जो टॉक्सिक की रिलीज डेट के बाद टल गया था। इसके बाद ये साफ हो गया था कि यश स्टारर टॉक्सिक वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी मूवी है जवानी तो इश्क होना है से भिड़ेगी, जो 5 जून के दिन रिलीज होने वाली थी। इस क्लैश को भी अब टाल दिया गया है क्योंकि है जवानी तो इश्क होना है के मेकर्स ने एक स्टेटमेंट जारी करके ये साफ कर दिया है कि उनकी मूवी अब 5 जून के दिन रिलीज नहीं होगा क्योंकि वो टॉक्सिक से भिड़ना नहीं चाहते हैं। (इसे भी पढ़ें: SCOOP: संजय लीला भंसाली खुद हैं Love & War पोस्टपोन की वजह!!)
कब रिलीज होगी वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है?
डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है पहले 5 जून के दिन रिलीज होने वाली थी। टॉक्सिक की रिलीज डेट में हुए बदलाव के बाद मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि वो अपनी मूवी को 5 जून के दिन नहीं लाएंगे। है जवानी तो इश्क होना है के मेकर्स ने कुछ मिनट पहले ही स्टेटमेंट जारी करके बताया है कि उनकी मूवी अब 12 जून के दिन रिलीज होगी। इससे टॉक्सिक और है जवानी तो इश्क होना है दोनों ही मूवीज को ठीक रिलीज मिल पाएगी और दर्शकों को भी दो फिल्मों के बीच में किसी एक का चुनाव नहीं करना होगा। (इसे भी पढ़ें: SCOOP: 'भागम भाग 2' की शूटिंग में होगी देरी, वजह बनी अक्षय कुमार की 'गोलमाल 5')

Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai m
है जवानी तो इश्क होना है के मेकर्स ने अपने स्टेटमेंट में लिखा है, "हम ये कहना चाहते हैं कि हमारी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून के दिन रिलीज होने वाली थी। हम लोगों ने महीनों पहले ही ये अनाउंस कर दिया था। हालांकि बीते कुछ दिनों में जो कुछ हुआ है, उसके बाद हमें लगता है कि हमें अपनी फिल्म को शिफ्ट कर देना चाहिए। हमें लगता है कि इसी तरह से फिल्ममेकर्स को एक-दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए और एक ही तारीख को अपनी फिल्में नहीं लाना चाहिए। हम खुशी-खुशी अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है तो 12 जून के दिन लाएंगे ताकि सभी दर्शक इसे एन्जॉय कर पाएं।"
