Pooja Hegde Join Hands for Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। अभिनेता ने एक नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) के लिए पिता डेविड धवन संग हाथ मिलाया है। कई दिनों से मेकर्स फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट लीड एक्ट्रेस की कास्टिंग में बिजी थे। अब जो ताजा जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक वरुण धवन के साथ इस मूवी के लिए लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल हो गया है।
'है जवानी तो इश्क होना है' में कन्फर्म हुई पूजा हेगड़े की एंट्री
पूजा हेगड़े ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन के साथ एक कैंडिड मोमेंट शेयर किया। उन्होंने इसमें लिखा, 'चलो पोस्ट करते हैं अपना नेक्स्ट शेड्यूल।' पूजा हेगड़े ने अपने इस पोस्ट के माध्यम से बड़ा इशारा देते हुए कहा बता दिया है कि डेविड धवन के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। इस मूवी में वरुण धवन और पूजा हेगड़े की ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। यह एक रोमांटिक फैमिली कॉमेडी मूवी होगी।
पूजा हेगड़े के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' में देखा जाएगा। इसके अलावा पूजा हेगड़े के पास साउथ सुपरस्टार सूर्या की अगली फिल्म भी है। दूसरी ओर वरुण धवन अपनी नई फिल्म 'बेबी जॉन' की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कालीस के निर्देशन में बनी इस मूवी को एटली कुमार के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म इसी महीने 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
