बॉलीवुड

तलाक का सवाल पूछने पर गोविंदा की पत्नी ने लगाई पैप्स की क्लास, सुनीता अहूजा ने कहा - 'तू ज्यादा ही...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 16, 2025, 07:12 AM IST

Govinda Wife on Divorce Rumours: एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने तलाक की चल रही अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। सुनिता (Sunita Ahuja) का ये इंटरव्यू सामने आते ही बी-टाउन में हलचल मच गई है। आइए जानते हैं कि सुनिता (Sunita Ahuja) ने क्या कहा।

Image

Govinda Wife on Divorce Rumours

Govinda Wife on Divorce Rumours: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों अपनी तलाक की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में हैं। जिसके बाद से कपल को लेकर एक के बाद एक स्टोरी सामने आ रही हैं। लेकिन अब तलाक की खबरों को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने बात करना शुरू किया है। सुनीताआहूजा कई इंटरव्यू में गोविंदा संग तलाक की खबर को फर्जी बता चुकी हैं। इसी बीच सुनीता आहूजा का नया इंटरव्यू सामने आया है, जिसने ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। जानते हैं, सुनीता आहूजा ने अपने नए इंटरव्यू में क्या कहा है।

सुनीता आहूजा ने तलाक को लेकर कही ये बात

गोविंदा और सुनीता आहूजा की तलाक की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद ये खबरें फर्जी साबित हो गईं। इसी बीच तलाक की अफवाह को लेकर सुनीता आहूजा का एक इंटरव्यू सामने आया है। हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड (Instant Bollywood) को दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने तलाक की खबरों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी खबर आती है। मैंने पहले भी कहा है, जब तक तुम हम दोनों के मुंह से कुछ न सुन लो, किसी भी खबर पर यकीन मत करना। जब तक हम खुद न बोलें, ये सब बस हवा में तीर चलाने जैसा है।' इस बयान के सामने आने के बाद साबित हो गया है कि गोविंदा और उनकी पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। इसी दौरान उन्होंने पैप्स को फटकारते हुए कहा, 'तू ज्यादा ही बोल रहा है बेटा।'

इस साल हुई थी सुनीता-गोविंदा की शादी

सुनीता आहूजा और गोविंदा ने साल 1987 में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता आहूजा और गोविंदा ने लंबी डेटिंग के बाद शादी का फैसला लिया था। इस शादी से सुनीता आहूजा और गोविंदा के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। सुनीता आहूजा और गोविंदा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट में हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article