Sunita Ahuja and Govinda: सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चा अब लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच गोविंदा का अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आना भी सुर्खियों में है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, गोविंदा ने कोमल के साथ किसी पसर्नल रिश्ते की बात स्वीकार नहीं की है और इसे प्रोफेशनल रिश्ता बताया है। दूसरी ओर, सुनीता के लगातार सामने आ रहे बयानों ने इस मामले को और चर्चा में ला दिया है। अब उन्होंने मीडिया से इस रिश्ते को बढ़ावा न देने की अपील करते हुए महिलाओं और जेन-जी लड़कियों से भी उनके साथ खड़े होने की बात कही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-सुपुर्द-ए-खाक हुए Mushtaq Khan, आखिरी अलविदा कहने पहुंचे राजपाल यादव सहित ये सितारे)
सुनीत आहूजा ने कह दी बड़ी बात
फ्री प्रेस जर्नल के एक वीडियो के मुताबिक, सुनीता पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंची थीं। वहां उन्होंने हिंदी में कहा कि मां काली राक्षसों का नाश करती हैं और उनकी जिंदगी में भी कुछ ऐसी परेशानियां हैं, जिन्हें वह खत्म करने की प्रार्थना करने आई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ पब्लिसिटी और मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने मीडिया से अपील की कि वह ऐसी चीजों को बढ़ावा न दें। सुनीता ने आगे कहा कि अगर किसी की बेटी या बहू ऐसी स्थिति से गुजर रही होती तो वह क्या करते। उन्होंने महिलाओं और जेन-जी लड़कियों से उनका साथ देने की अपील की। सुनीता ने कहा कि उनके साथ जो हो रहा है, वह सही नहीं है और उन्हें लगता है कि उनका घर बिना किसी वजह के टूट रहा है। उन्होंने मीडिया से भी इस मामले को ज्यादा आगे न बढ़ाने और उनका साथ देने की अपील की।
लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान कोमल रानी के साथ नजर आने के बाद गोविंदा ने एएनआई से बातचीत में कहा कि यह सब किसी की गलती नहीं है। उन्होंने इसे एक सोची-समझी रणनीति बताया और कहा कि उन्हें उनके परिवार से दूर करने और समाज में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। गोविंदा ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया है। रिश्ते की अफवाहों पर गोविंदा ने कहा कि यह किसी और के लिए चर्चा का विषय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह काम कर रहे हैं और कोमल के साथ उनका रिश्ता प्रोफेशनल है। उन्होंने यह भी बताया कि वह ‘रूपा’ के लिए प्रार्थना करने लालबागचा राजा गए थे।
