बॉलीवुड

Govinda-Sunita Ahuja की शादी में दरार की खबरों पर बेटी ने बताया सच, बोलीं- बचपन से देख रही हूं कि...

Tina Ahuja On Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumors: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी में दरार की खबरें महीनों से आ रही हैं। इस मामले पर अब उनकी बेटी टीना आहूजा ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Tina Ahuja On Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumors: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन इन दिनों गोविंदा अपने करियर नहीं बल्कि निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच दरार की खबरें बीते कई वक्त से सुनने को मिल रही हैं। यहां तक कि दोनों के तलाक की अफवाहें भी सामने आईं। हालांकि खुद सुनीता आहूजा ने इन अफवाहों को दरकिनार किया था और कहा था कि भगवान भी हमें अलग नहीं कर सकते। वहीं अब गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा ने चुप्पी तोड़ी है। टीना आहूजा (Tina Ahuja) का कहना है कि वह बचपन से ऐसी खबरें देखती आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 'मां के साथ शो करना आसान नहीं' Sunita Ahuja संग काम करने पर Tina Ahuja का रिएक्शन

    द फ्री जर्नल संग बातचीत के दौरान टीना आहूजा (Tina Ahuja) ने गोविंदा और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक की अफवाहों पर बातचीत की। टीना आहूजा ने कहा, "मैं ये चीजें बचपन से देख रही हूं। पहले कहानियां हुआ करती थीं। हर दशक, इनके पास नई कहानी होती थी। पहले ये सब मैगजीन में होता था, फिर ये चीजें इंटरनेट पर आने लगीं और अब इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब की दुनिया में आ रही हैं। देखो मैं इंसान हूं। जाहिर सी बात है, आपको परेशानी होती है जब इन चीजों में कोई सच्चाई न हो और ये लगे कि ये बातें फालतू में खींची जा रही हैं।" टीना आहूजा ने इस दौरान कहा कि कई बार सोशल मीडिया उन कहानियों को बढ़ावा देता है, जिनका सच्चाई से कोई नाता नहीं होता। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 'खाना बना-बनाकर ही तो पति पटाया' Sunita Ahuja ने गोविंदा के शौक लेकर तोड़ी चुप्पी

    गोविंदा और सुनीता आहूजा के साथ बेटी टीना आहूजा

    गोविंदा और सुनीता आहूजा के साथ बेटी टीना आहूजा

      टीना आहूजा (Tina Ahuja) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने गोविंदा और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के रिश्ते पर फैल रही अफवाहों पर कहा, "क्लिकबैट कहीं और से लिया जाता है और कोई दूसरी कहानी बना दी जाती है। मैं कोई संत नहीं हूं जिसपर इसका असर नहीं होगा। ये परेशान करने वाला है। लेकिन फिर आपको सीखना पड़ता है कि आपको इंडस्ट्री में मोटी चमड़ी बनकर रहना सीखना होगा। जब आपको सच पता हो और आधार मालूम हो तो ये बेहतर होता है कि इसपर कोई जवाब न दो और स्वास्थ्य पर भी असर न पड़ने दो।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article