बॉलीवुड

'खाना बना-बनाकर ही तो पति पटाया' Sunita Ahuja ने गोविंदा के शौक लेकर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated May 28, 2026, 11:03 AM IST

Sunita Ahuja on Govinda: गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने बताया कि उन्होंने गोविंदा को अपना कैसे बनाया।

Image

सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कही ये बात (Image Source: IMDb)

Sunita Ahuja on Govinda: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा (Govinda) भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। गोविंदा से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। कभी गोविंदा का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी एक्टर का कोई वीडियो वायरल हो जाता है। इन सब के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने अभी हाल में इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं सुनीता आहूजा ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: एक गलती ले डूबी थी Govinda का करियर...इस एक्टर ने उठाया फायदा और बन गया बॉलीवुड का सुपरस्टार)

गोविंदा के लिए किया खास काम

एक्टर गोविंदा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सुनीता आहूजा का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। सुनीता आहूजा ने Maa Hai Na शो में बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा से पूछा गया कि क्या उन्हें खाना बनाना पसंद है। इस पर उन्होंने बताया कि खाना उनके और गोविंदा के रिश्ते में कितना अहम रहा। सुनीता आहूजा ने हुए कहा, 'खाना बना-बनाकर ही तो पति पटाया है ना।' उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही खाना बनाना शुरू कर दिया था, क्योंकि गोविंदा को खाने का बहुत शौक था। सुनीता ने कहा, 'मैंने तो बहुत जल्दी शादी कर ली थी। मेरे पति को खाने का बड़ा शौक था।' सुनीता ने ये भी बताया कि उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में खाना बनाना सीख लिया था, ताकि अपने होने वाले पति को इम्प्रेस कर सकें। (ये भी पढ़ें: एकदम फिट होकर घर लौटें गोविंदा, फैंस ने ली राहत की सांस)

बेटी टीना को लेकर कही ये बात

इसके बाद बातचीत उनकी बेटी टीना आहूजा पर आ गई और पूछा गया कि क्या टीना को खाना बनाना पसंद है। इस पर सुनीता ने कहा, 'जब वक्त आता है ना, सब सीख लेते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए, उन्हें खुलकर अपनी जिंदगी जीने देना चाहिए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article