बॉलीवुड

Govinda Bullet Injury:अनुपम खेर ने गोविंदा की तबीयत को लेकर दिया अपडेट, जानें कैसी है एक्टर की हालत

Govinda Bullet Injury: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई थी। एक्टर के हेल्थ पर अब एक्टर अनुपम खेर ने अपडेट शेयर किया है। एक्टर ने हाल ही में उनके भाई कीर्ति कुमार से मुलाकात की। एक्टर के भाई ने बताया कि गोविंदा जल्द ठीक हो रहे हैं।

Image

Govinda and Anupam Kher (credit Pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा (Govinda) को 1 अक्टूबर 2024 को अपनी ही रिवॉल्वर से गोली लग गई थी। एक्टर धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुपम अपने दोस्त के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि मैं बहुत खुश हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो रहा है। एक्टर की बातें सुनकर गोविंदा के फैंस काफी खुश है। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में अचानक बिगड़ी एलिस कौशिक की तबीयत, अविनाश के चक्कर में आया पैनिक अटैक

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, लंबे समय बाद कीर्ति कुमार जी से मिलकर बहुत खुश हूं। कीर्ति जी ने मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से 'हत्या' का निर्देशन किया था। हमने कई चीजों के बारे में बात की जिसमें मेरे दोस्त और उनके छोटे भाई गोविंदा की पैर की चोट के बारे में भी बात हुई। उन्होंने खुलासा किया कि एक्टर स्पीडी रिकवरी कर रहे हैं।

एक्टर ने आगे लिखा, हमने 90 के दशक के सिनेमा के बारे में बात की। किस तरह से सेट पर उस दौर में टाइम स्पेंड करते थे। तुमसे मिलकर अच्छा लगा दोस्त। उम्मीद करता हूं हम नई स्क्रिप्ट के साथ जल्द मिले। जय हो।

कैसे लगी थी गोविंदा को गोली

गोविंदा अपने कोलकाता जाने के लिए रवाना हो रहे थे। सुबह-सुबह अपने रिवॉल्वर को साफ करके केस में रख रहे थे। रिवॉल्वर हाथ से गिर गया और उसका लॉक खुले रहने की वजह से गोली चल गई। एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर के पैर में गंभीर चोट आई थी। लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक है। एक्टर ने होश में आते ही अपने चाहने वालों के लिए स्पेशल नोट भेजा था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article