बॉलीवुड

Sidharth Kiara Wedding: 7 फेरे लेते ही Google पर बदल गई सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की पहचान, बने पति-पत्नी

Google changed Sidharth-Kiara Wikipedia: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने कुछ देर पहले ही घरवालों के सामने 7 फेरे लेकर एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया है। शादी करते ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का विकीपीडिया इंट्रो बदल गया है। अब ये दोनों इंटरनेट पर भी पति-पत्नी के रूप में तब्दील हो चुके हैं।

Image

7 फेरे लेते ही Google पर बदल गई सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की पहचान, बने पति-पत्नी

Google changed Sidharth-Kiara Wikipedia: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 जनवरी 2023 के दिन सम्पन्न हुई। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने का फैसला लिया था और अपने करीबी रिश्तेदारों को शादी के लिए न्योता भेजा था। पिछले दो दिनों से सिद्धार्थ और कियारा के करीबी घरवाले शादी में पहुंच रहे थे, जिन्होंने फेरे लेते समय इन दोनों को आशीर्वाद दिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसे ही 7 फेरे पूरे किए, वैसे ही गूगल ने इन दोनों की पहचान इंटरनेट पर बदल दी। शादी रचाते ही गूगल पर सिद्धार्थ और कियारा पति-पत्नी में तब्दील हो गए, जो स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है।

शेरशाह के सेट से हुई थी अफेयर की शुरुआत

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर की शुरुआत फिल्म शेरशाह के सेट से हुई थी। इस फिल्म के लिए इन दोनों ने पहली बार हाथ मिलाया था, जिसके बाद इनके बीच मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। सेट पर शुरू हुई इनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और इनके अफेयर की खबरें आम होने लगीं। सिद्धार्थ और कियारा ने कभी भी अपने अफेयर की खबरों से इनकार नहीं किया। जब भी किसी शो पर इनसे एक-दूसरे के बारे में पूछा गया तो इन्होंने मुस्कान के साथ सवाल को टाल दिया। कुछ वक्त पहले सिद्धार्थ सलमान खान के शो बिग बॉस 16 पर गए थे, जहां भाईजान ने उन्हें शादी की बधाई दी थी, जिसके बाद यह पक्का हो गया कि सिड जल्द ही कियारा की मांग भरेंगे।

कियारा आडवाणी ने भी लम्बे वक्त तक साधे रखी चुप्पी

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे बिजी गर्ल हैं, जिस कारण वो कई टीवी शोज में प्रमोशन करती नजर आती हैं। जब भी किसी शो पर कियारा से शादी के बारे में सवाल किया जाता तो वो चुप्पी साध लेती थीं। कियारा ने कभी भी सिद्धार्थ के बारे में खुलकर बात नहीं की लेकिन इशारा जरूर दिया कि वो एक्टर के इश्क में दीवानी हैैं। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article