बॉलीवुड

Golmaal 5: 2026 में रोहित शेट्टी और अजय देवगन शुरू करेंगे शूटिंग, 2027 में होगी रिलीज

Ajay Devgn's Golmaal 5: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक 'राकेश मारिया' की बायोपिक के शूट को पूरा करने के बाद रोहित शेट्टी साल 2026 में अजय देवगन (Ajay Devgn) संग 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

Image

Rohit Shetty and Ajay Devgn

Ajay Devgn's Golmaal 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी और लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन ने बीते सालों में एक-साथ कई फिल्मों में काम किया। रोहित शेट्टी और अजय देवगन अब तक जमीन, गोलमाल, संडे, ऑल द बेस्ट, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम, बोल बच्चन, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा, गोलमाल अगेन, सूर्यवंशी और सिंघम अगेन सहित कई फिल्में साथ में कर चुके हैं। दोनों इंडियन सिनेमा की डायरेक्टर-एक्टर की सफल जोड़ी है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई हैं उनके मुताबिक रोहित शेट्टी ने आने वाले दिनों में अजय देवगन के साथ फिल्म 'गोलमाल' के 5वें पार्ट को शुरू करने की प्लानिंग कर ली है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी इस समय राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी को मुंबई में फिल्माया जा रहा है और जॉन अब्राहम इसमें अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में ही पूरी कर ली जाएगी और 2026 की शुरुआत में रिलीज कर दिया जाएगा। इस फिल्म को पूरा करने के बाद रोहित शेट्टी 2026 में अजय देवगन के साथ 'गोलमाल 5' को शुरू कर देंगे। सुनने में आ रहा है कि 2026 में फरवरी और मार्च के महीने में 'गोलमाल 5' शुरू कर दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्म 'गोलमाल 5' को साल 2027 के फर्स्ट हाफ में रिलीज कर देंगे। अजय देवगन के अलावा इस मूवी अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लीवर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी की आखिरी मूवी 'सिंगम अगेन' थी, जो बीते साल दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article