बॉलीवुड

Gandhi Movie: पंडित नेहरू की मौत से 18 साल तक टल गई थी गांधी फिल्म, इंदिरा गांधी की मदद से शुरू हुई शूटिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 12:15 PM IST

Gandhi Movie facts: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित साल 1982 में फिल्म गांधी ने कई कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। इस फिल्म को बनाने में डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो को 18 साल का वक्त लग गया था। गांधी जयंती पर जानिए फिल्म गांधी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Image

Gandhi Movie

KEY HIGHLIGHTS
  • दो अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती मनाई जा रही है।
  • साल 1982 में महात्मा गांधी पर फिल्म गांधी रिलीज हुई थी।
  • गांधी फिल्म को बनाने में 18 साल का वक्त लगा था।

Gandhi Movie Facts: देशभर में आज राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2022) मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी जा रही है। महात्मा गांधी पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं लेकिन, साल 1982 में आई हॉलीवुड डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो की फिल्म गांधी को बापू की सबसे अच्छी बायोपिक माना जाता है। इस फिल्म ने कई एकेडमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। गांधी फिल्म में बेन किंग्सले ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को बनाने में रिचर्ड एटनबरो को लगभग 18 साल लग गए थे।

साल 1962 में गांधी फिल्म के डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो (Richard Attenborough) को लंदन में भारत के हाई कमिशनर मोतीलाल कोठारी ने फोन किया था। वह महात्मा गांधी के फॉलोवर थे। रिचर्ड एटनबरो ने लुइस फिशर द्वारा लिखी महात्मा गांधी की बायोग्राफी पढ़ी थी। इसके बाद रिचर्ड लॉर्ड माउंटबैटन के जरिए देश के तत्कालीन पीएम जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) और उनकी बेटी इंदिरा गांधी से मिले थे। पंडित नेहरू ने फिल्म को मंजूरी दे दी थी और उनसे वादा किया था कि वह फिल्म के प्रोडक्शन में उनकी मदद करेंगे। साल 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद फिल्म को बड़ा झटका लगा।

Gandhi-Movie

Gandhi Movie

इंदिरा गांधी ने की थी मदद

साल 1976 में रिचर्ड एटनबरो ने दोबारा फिल्म बनाने का फैसला किया। उन्हें वार्नर ब्रदर्स से सपोर्ट भी मिला है। हालांकि, इस दौरान देश की पीएम इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी। इस कारण फिल्म को शूट करना बेहद मुश्किल हो गया। साल 1989 में एटनबरो ने फंडिंग और लोकेशन का फाइनल कर दी। बजट की कमी के कारण फिल्म की को प्रोड्यूसर रानी दुबे ने तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी से मिली। उन्होंने नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से 10 मिलियन डॉलर देने के लिए इंदिरा गांधी को मनाया।

गांधी फिल्म के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। फिल्म की शुरुआत में महात्मा गांधी को अंतिम विदाई वाले सीन में तीन लाख एक्स्ट्रा का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म के लिए रिचर्ड एटनबरो को बेस्ट डायरेक्टर, भानु अथिया को बेस्ट कॉस्ट्यूम डायरेक्टर के अलावा बेस्ट फिल्म, बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट आर्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमाटोग्राफर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article