बॉलीवुड

Gadar 2: गांव में शूटिंग करने पहुंचे Sunny Deol को नहीं पहचान पाया फैन, बोला 'आप सनी जैसे दिखते...'

Sunny Deol with his Villager Fan: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) एक गांव में अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की शूटिंग करने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने अपने फैन के साथ यादगार पल बिताए। सनी देओल ने इस फैन की बैलगाड़ी पर चढ़कर तस्वीरें खिंचवाईं और काफी सारी बातें कीं। सनी देओल का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Gadar 2: गांव में शूटिंग करने पहुंचे Sunny Deol को नहीं पहचान पाया फैन, बोला 'आप सनी जैसे दिखते...'

Sunny Deol with his Villager Fan: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म गदर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। गदर 2 की बची हुई शूटिंग के लिए सनी देओल अपने डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ महाराष्ट्र के एक गांव में पहुंचे हैं, जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी देओल बैलगाड़ी वाले के साथ बात करते दिखाई दे रहे हैं। यह बैलगाड़ी वाला पहले तो सनी देओल को पहचान नहीं पाता है लेकिन जैसे ही उसे पता चलता है कि वो बॉलीवुड के घायल शेर सनी देओल के साथ हाथ मिला रहा है, तब उसके चेहरे की कभी न भुलाई जाने वाली मुस्कान आ जाती है।

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अक्सर अपने फैंस के साथ बातचीत करते नजर आ जाते हैं। सनी दओल उन स्टार्स में से नहीं हैं जो स्टारडम की खातिर अपने फैंस से दूरी बनाकर रखते हैं। सनी देओल ने बैलगाड़ी पर बैठे अपने फैन के साथ तस्वीर भी खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। फैंस को सनी देओल का ये अवतार काफी पसंद आ रहा है और वो एक्टर की काफी तारीफ कर रहे हैं।

सनी देओल की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा है, 'इसे कहते हैं असली सुपरस्टार, आजकल ऐसे सुपरस्टार कहां होते हैं।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'ऐसे स्टार अब पैदा नहीं होते। आजकल के स्टार्स तो दिखावा करते हैं। सनी पाजी का दिल कितना बड़ा है।' बता दें सनी देओल की गदर 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article