बॉलीवुड

Gabru: सनी देओल ने 68वें बर्थडे पर किया नई फिल्म का ऐलान, फर्स्ट लुक जारी कर रिलीज डेट से भी उठाया पर्दा

Sunny Deol Announces New Movie Gabru On 68th Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल का आज 68वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सनी देओल ने नई फिल्म 'गबरू' का ऐलान किया है। सनी देओल ने अपनी फिल्म की पहली झलक तो फैंस के साथ साझा की ही, साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया।

Image

फोटो क्रेडिट- सनी देओल इंस्टाग्राम

Sunny Deol Announces New Movie Gabru On 68th Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। सनी देओल के पास यूं तो फिल्मों की कतारें लगी हुई हैं। वह 'जाट', 'बॉर्डर 2', 'रामायण' और 'लाहौर 1947' जैसी कई फिल्मों में मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे। लेकिन खास बात तो यह है कि सनी देओल ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक और मूवी का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान करते हुए न केवल इसका फर्स्ट लुक जारी किया। बल्कि मूवी की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है। सनी देओल (Sunny Deol) ने बर्थडे पर अपने ही फैंस को तोहफा दे दिया, जिससे उनकी एक्साइटमेंट भी देखने लायक है।

सनी देओल (Sunny Deol) ने 'गबरू' (Gabru) का ऐलान करते हुए रिलीज डेट से पर्दा उठाया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पावर वो नहीं जो आप दिखाते हैं, ये वो है जो आप करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया, ये है वो चीज जिसका आप लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'गबरू' सिनेमाघरों में 13 मार्च, 2026 को रिलीज होगी। एक कहानी है साहस, अंतरात्मा की आवाज और करुणा की। मेरे दिल से दुनिया तक।" सनी देओल के साथ इस फिल्म में सिमरन ऋषि बग्गा और प्रीत कमानी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

सनी देओल (Sunny Deol) की 'गबरू' (Gabru) का पोस्टर देख फैंस भी उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। उनकी फिल्म की रिलीज डेट देख कहा जा सकता है कि साल 2026 सनी देओल के नाम होने वाला है। क्योंकि जहां 22 जनवरी को उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज होगी तो वहीं 13 मार्च को 'गबरू' सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा 'रामायण' 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। सनी देओल को बड़े पर्दे पर धमाका करते देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। बता दें कि सनी देओल ने अपना जन्मदिन बेहद शानदार अंदाज में मनाया। उन्होंने न केवल जमकर बर्थडे पर आतिशबाजी की, बल्कि खुद के लिए गाना भी गाया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article