बॉलीवुड के जख्मी शेर सनी देओल की एक्शन एंटरटेनर गबरू 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जिसकी रिलीज डेट बदल गई है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने ये फैसला धुरंधर 2 की आंधी को देखने के बाद लिया है, जिसने अक्षय कुमार तक नहीं छोड़ा है। गबरू के मेकर्स ने अभी तक नई रिलीज डेट का फैसला नहीं किया है, जिस पर विचार किया जा रहा है। फिल्म गबरू को डायरेक्टर शशांक उदापुरकर ने किया है और इसे विशाल राणा ने प्रोड्यूस किया है। (ये भी पढ़ें: Raaka: 800 करोड़ी फिल्म से कटा Deepika Padukone का पत्ता? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी)
क्यों बदली गई है Ganru की रिलीज डेट

Sunny Deol की Gabru हुई पोस्टपोन, नई रिलीज की तलाश में मेकर्स
सनी देओल की पिछली कुछ मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया है उसके बाद भी गबरू की रिलीज डेट में हुआ ये बदलाव लोगों को चौंका रहा है। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि गबरू की रिलीज डेट अचानक से क्यों बदली गई है तो बता दें कि धुरंधर 2 ने दर्शकों की एक्शन की भूख को काफी बद तक शांत किया है। ऐसे में मेकर्स नहीं चाहते हैं कि वो गलत समय पर गबरू को रिलीज करें। मेकर्स को लगता है कि गबरू को कुछ वक्त बाद लाना चाहिए ताकि दर्शक दोबारा मेगा एक्शन एंटरटेनर देखने के लिए उत्साहित हो जाएं। ऐसे में ना केवल गबरू को शानदार ओपनिंग लगेगी बल्कि सिंगल स्क्रीन थिएटर्स भी दोबारा भरे नजर आएंगे। (ये भी पढ़ें: Video: दोस्त की शादी में Shah Rukh Khan के लाडले ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर मचा हल्ला)
Gabru में है सलमान खान का कैमियो
बहुत कम लोगों को ही ये जानकारी है कि सनी देओल की गबरू में सलमान खान का एक स्पेशल कैमियो है। सलमान खान ने इस कैमियो के लिए शूटिंग पूरी कर दी है। सलमान-सनी फिल्म जीत में साथ नजर आए थे, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। दोनों ही भारतीय सिनेमा के बड़े एक्शन स्टार हैं, जिन्हें साथ देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं।
