बॉलीवुड

Raaka: 800 करोड़ी फिल्म से कटा Deepika Padukone का पत्ता? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

Raaka Update: सोशल मीडिया पर लोग ये चर्चा कर रहे हैं कि प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका पादुकोण फिल्म राका से आउट हो सकती है। अब इस मामले पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

राका से कटा दीपिका पादुकोण का पत्ता (pic credit-instagram)

Raaka Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया था कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस खबर ने फैंस को खुश कर दिया था। हालांकि ऐसी खबरें सामने आने लगी कि प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका फिल्मों से ब्रेक ले सकती हैं। सोशल मीडिया पर लोग दावा करने लगे कि दीपिका पादुकोण फिल्म राका (Raaka) से आउट हो गई। अब इस मामले पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी में भी ब्रेक नहीं लेंगी Deepika Padukone, मेकर्स ने ली चैन की सांस!)

ranveer deepika dua.

800 करोड़ी फिल्म से कटा दीपिका का पत्ता? (pic credit-instagram)

क्या राका से आउट हो जाएंगी दीपिका पादुकोण?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस खबर के बाद उनकी आगामी फिल्म राका को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका का रोल छोटा कर दिया जाएगा या उन्हें फिल्म से हटा दिया जाएगा। लेकिन फिल्म की टीम ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए बयान में टीम ने कहा, 'सब कुछ प्लान के अनुसार चल रहा है। दीपिका पादुकोण राका में एक अहम भूमिका निभा रही हैं और शूटिंग सेट पर पॉजिटिव एनर्जी के साथ सुचारू रूप से चल रही है।' यह बयान कुछ दिन पहले आई उस खबर के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि दीपिका प्रेग्नेंसी के दौरान भी एटली की फिल्म राका की शूटिंग जारी रखेंगी। (ये भी पढ़ें-रणवीर-दीपिका के घर फिर से गूंजेगी किलकारियां, फैंस को दी गुडन्यूज)

दीपिका पादुकोण की मूवी की रिलीज डेट

एक इंडस्ट्री इनसाइडर ने बताया, 'प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका राका के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं। वे पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग करती रहेंगी।' दीपिका और मेकर्स ने शूटिंग के दौरान सुरक्षा के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरती हैं। किंग और राका दोनों फिल्मों की रिलीज डेट तय है और टाइट टाइमलाइन पर चल रही हैं। दीपिका शेड्यूल पर बने रहना चाहती हैं। राका एटली द्वारा निर्देशित है और सन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने साल 2024 में अपनी बेटी दुआ को जन्म दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article