बॉलीवुड

'दृश्यम 3' से लेकर 'पुष्पा 3' सहित इन फ्रेंचाइजी के लिए आंखें बिछाए बैठे हैं दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा कोहरा

Bollywood's Biggest Franchises: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की 'दृश्यम 3' से लेकर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 3' सहित मेकर्स इन फिल्मों के तीसरे पार्ट को लेकर लोगों के बीच वापसी करने को तैयार हैं। आइए देखें ये लिस्ट...

Image

इन मूवीज के तीसरे पार्ट के लिए बेताब हैं फैन्स...

Bollywood's Biggest Franchises: इंडियन सिनेमा में अब तक हर तरह की फिल्मों को बनाया जा चुका है। शायद ही कोई ऐसा सब्जेक्ट बचा होगा, जिसे मेकर्स बड़े परदे पर पेश करने में नाकाम रहे हैं। हर साल मेकर्स नए-नए सब्जेक्ट्स के साथ-साथ चीजों को एक्स्प्लोर करते रहते हैं। बीते कई सालों में मेकर्स अपनी ब्लॉकबस्टर मूवी के सीक्वल बनाने में लगे हैं। कई सीक्वल दर्शकों के पसंदीदा साबित हुए तो कईयों को लोगों ने खास नहीं किया। खास बात यह है कि आज हम आपको आपको इस रिपोर्ट के माध्यम से बॉलीवुड में अब तक बन चुके सबसे बड़े और ब्लॉकबस्टर सीक्वल के अगले पार्ट यानी थ्रीक्वेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। मेकर्स इन फिल्मों के थ्रीक्वेल के साथ वापसी करने को तैयार हैं। तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: रिजेक्शन झेलने को याद करते हुए Ravi Kishan ने किया खुलासा, बोले 'मैं सच में बहुत पीछे...')

गदर 3 (Gadar 3)

Gadar 3

Gadar 3

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के रिलीज होने के 22 सालों बाद मेकर्स ने 'गदर 2' का निर्माण किया। दोनों ही फिल्मों अपने-अपने समय में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। अब गदर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कन्फर्म कर दिया है कि 'गदर 3' पर काम शुरू हो चुका है। सनी देओल फिर से तारा सिंह का रोल में वापस लौटेंगे। इस मूवी के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

बॉर्डर 3 (Border 3)

Border 3

Border 3

साल 2026 के शुरुआती महीने जनवरी में 'बॉर्डर 2' को रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद निधि दत्ता ने खुद यह कन्फर्म कर दिया है कि 'बॉर्डर 3' बना रहे हैं। भूषण कुमार और निधि दत्ता की कंपनी JP Dutta Films ने भी इसे हरी झंडी दे दी है। सनी पाजी फिर से मुख्य भूमिका में नजर आ सकते है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Love And War On-Set Death: पीड़ित परिवार को देने होंगे 50 लाख रुपये, FWICE ने संजय लीला भंसाली से की मांग)

केजीएफ: चैप्टर 3 (KGF: Chapter 3)

KGF Chapter 3

KGF Chapter 3

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी ने साउथ एक्टर यश को सुपरस्टार बना दिया है। होम्बले फिल्म्स ने यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 3' की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें जल्द ही मेकर्स नेक्स्ट पर काम शुरू करेंगे। वहीं यश ने कहा है कि टीम तब काम शुरू करेगी जब समय सही होगा। फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

पुष्पा 3: द रैम्पेज (Pushpa 3: The Rampage)

Pushpa 3 The Rampage

Pushpa 3 The Rampage

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस मूवी के दोनों पार्ट्स को लोगों ने काफी पसंद किया है। 'पुष्पा' के तीसरे में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को एक बार फिर बड़े परदे पर देखने के लिए हर कोई बेताब है। यह सीरीज की तीसरी और आखिरी फिल्म होगी।

स्त्री 3 (Stree 3)

Stree 3

Stree 3

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' जब रिलीज हुई थी, इसने धांसू कमाई की थी। इसके बाद साल 2024 में आई 'स्त्री 2' ने बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस इतिहास बदल दिया और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। ऐसे में तीसरे पार्ट यानी 'स्त्री 3' के लिए फैन्स बेताब हैं। मैडॉक फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर 'स्ट्री 3' की घोषणा कर दी है। फिल्म 13 अगस्त 2027 को रिलीज होगी।

दृश्यम 3 (Drishyam 3)

Drishyam 3

Drishyam 3

अजय देवगन की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की भी दुनिया फैन है। इसे मूवी के तीसरे पार्ट यानी 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया कि फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में पहुंच गई है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के दिन थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और श्रिया सरन अपने पुराने रोल में वापस दिखाई देंगी। फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए एक्टर्स के तौर पर दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article