बॉलीवुड

SHOCKING: Fighter से कटा Hrithik Roshan-Deepika Padukone का रोमांटिक सॉन्ग Ishq Jaisa Kuch, देखें सबूत

Ishq Jaisa Kuch song deleted from fighter: टाइम्स नाउ नवभारत ने कुछ देर पहले ही आपको अपनी एक एक्सक्लूसिव न्यूज में जानकारी दी थी कि फिल्म फाइटर (Fighter) पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल सकती है। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से इश्क जैसा कुछ गाने को हटाने को कहा है क्योंकि इसमें ऋतिक-दीपिका के कई सारे सिजिलिंग सीन्स हैं।

Image

Fighter Song Controversy

Ishq Jaisa Kuch song deleted from fighter: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अपकमिंग मूवी फाइटर (Fighter) रिलीज होने से पहले ही विवाद में फंसती दिखाई दे रही है। टाइम्स नाउ नवभारत ने कुछ देर पहले ही आपको अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि फाइटर पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल सकती है। सेंसर बोर्ड को ऋतिक-दीपिका के कुछ सीन्स ज्यादा ही सिजिलिंग लग रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने मेकर्स से इन्हें हटाने को कहा है। ऋतिक-दीपिका (Deepika Padukone) के बीच फिल्माए गए ये बोल्ड सीन्स इश्क जैसा कुछ गाने के हैं, जिस कारण सेंसर बोर्ड ने इस गाने को मूवी से हटाने के लिए कहा है। मेकर्स इश्क जैसा कुछ गाना हटाने के लिए तैयार भी हो गए हैं।

इश्क जैसा कुछ गाने के अलावा भी सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स से कुछ सीन्स हटाने के लिए कहा है, जिन पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद कैंची चलाएंगे। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने एक ट्वीट के जरिए सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट शेयर किया है, जिससे यह जानकारी सामने आई है। आप फाइटर को मिला सेंसर सर्टिफिकेट नीचे देख सकते हैं:

बताते चलें कि फिल्म फाइटर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की साथ में तीसरी मूवी है। इससे पहले ये दोनों बैंग-बैंग और वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज साथ में कर चुके हैं। ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में हिट रही हैं, जिस कारण इनके मेकर्स मालामाल हो गए थे। फिल्म फाइटर से भी ट्रेड एक्सपर्ट्स को यही उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि फाइटर सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग लेगी और जमकर कमाई करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article