Farida Jalal on O'Romeo Abusive Dialogue: भारतीय अदाकारा फरीदा जलाल ने 76 साल की उम्र में इंटरनेट को दीवाना बना दिया है। अक्सर पारिवारिक रोल्स के लिए दर्शकों के बीच मशहूर एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने फिल्म ओ रोमियो के टीजर में गाली भरा डायलॉग बोलकर लोगों को हिला दिया है और सभी के मन में ये सवाल है कि डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने आखिरकार फरीदा जलाल से ये काम कैसे करवा लिया? एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने इस बारे में टाइम्स नाउ नेटवर्क के साथ एक्सक्लूसिव बात की है और बताया है कि वो हमेशा से विशाल के साथ काम करना चाहती थीं लेकिन जब डायरेक्टर ने उनसे पूछा कि क्या वो पर्दे पर गालियां देंगी तो वो खुद चौंक गईं। (इसे भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद इस पंजाबी सिंगर के साथ रिलेशनशिप में हैं दिशा पाटनी !! फैन्स ने वीडियो देख लगाए कयास)
फरीदा जलाल ने टाइम्स नाउ नेटवर्क के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया, "विशाल भारद्वाज हमेशा से मेरी फेवरेट डायरेक्टर्स की लिस्ट में थे। संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के बाद मैं विशाल के साथ भी काम करना चाहती थीं। जब वो मुझसे मिलने के लिए आए तो मैंने उन्हें बताया कि मेरा सपना था कि मैं आपके साथ काम करूं। विशाल जब ओ रोमियो के लिए मुझे कास्ट करने के लिए आए तो उन्होंने मुझसे सबसे पहले ये पूछा कि क्या मैं पर्दे पर गाली दूंगी?" (इसे भी पढ़ें: हेमा मालिनी ने नहीं देखी पति धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस', वजह जानकर आपको होगी हैरानी)
"क्या आप सोच सकते हैं कि मुझसे कोई ये पूछेगा? मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या जवाब दूं। मैं उनके आने से ही काफी उत्साहित थीं कि मैं विशाल के साथ काम करने जा रही हूं। अब मैं उन्हें ये तो नहीं बोलती कि नहीं रहने दीजिए, मैं गालियां नहीं देने वाली हूं छोड़ दीजिए। मैंने विशाल से कहा कि मैं नंगी-नंगी और गंदी-गंदी गालियां नहीं दूंगी। छोटी वाली और मामूली सी गालियां तो दे सकती हूं। मैं मां-बहन की गालियां नहीं दे सकती हूं। मेरा जवाब सुनकर विशाल हंसने लगे और समझ गए कि मैं क्या कहना चाहती हूं।"
फरीदा जलाल का ये डायलॉग इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्रेड पर कहा, "मैंने ये डायलॉग सिर्फ फिल्म के लिए बोला है क्योंकि उसमें इसकी जरूरत थी। इस पर लोग इंटरनेट पर लगातार कमेटं कर रहे हैं कि फरीदा जलाल ने ऐसा बोल दिया... हमारी प्यारी दादा-मां ने ये बोल दिया। उन्होंने मुझे बचपन से देखा है और किसी को ऐसी उम्मीद नहीं थी। मैंने हमेशा खुद को ऐसे डायलॉग्स से दूर रखा है लेकिन कोई बात नहीं। जब लोग फिल्म देखेंगे और मेरा कैरेक्टर उन्हें समझ आएगा तो उन्हें अंदाजा लगेगा कि मैंने ये डायलॉग क्यों बोला है। अगर आप कोई रोल स्वीकार करते हैं तो उसे अच्छे से निभाने की जिम्मेदारी आपकी ही होती है।"
शाहिद कपूर, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो को अब तक जैसा रिस्पांस मिला है, उसके बाद यही कहा जा सकता है कि ये थिएटर में सबको शॉक कर देगी। शाहिद कपूर का किरदार ही नहीं बल्कि सभी किरदार दर्शकों को चौंका रहे हैं। फिल्म ओ रोमियो इस वैलेंटाइन सिनेमाघरों में कदम रखेगी और दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
