Is Disha Dating Punjabi Singer Talwinder: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद दिशा पाटनी का नाम सबसे पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा था। दोनों को कई पार्टीज और इवेंट्स में हमेशा साथ में स्पॉट किया गया। हालांकि अब दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप हो गया। टाइगर श्रॉफ से अलग होने के कई महीनों अब ऐसा लग रहा है कि दिशा पाटनी की लव-लाइफ में एक शख्स ने एंट्री मारी है। तो चलिए जानते हैं कौन है वो, जिसे दिशा पाटनी अपना दिल दे बैठी हैं।
दिशा पाटनी का इस हैंडसम हंक पर आया दिल
हाल ही में दिशा पटानी राजस्थान के उदयपुर में कृति सेनॉन की बहन नूपुर सेनॉन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में शामिल होने गई थीं। इस शादी से कई वीडियो इंटरनेट पर सामने आए और तुरंत वायरल हो गए। इनमें से एक खास वीडियो में दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर भी साथ में दिखाई दिए। इस वीडियो में दिशा पाटनी और तलविंदर सिंह को मौनी रॉय और उनके पति से मुलाकात करते हुए हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया। दिशा और तलविंदर को साथ में देखने के बाद अब लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
इतना ही नहीं नुपुर सेनॉन की शादी अटेंड करने के बाद दिशा पाटनी और तलविंदर को साथ में उदयपुर एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। इस दौरान पंजाबी सिंगर तलविंदर ने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था। हालांकि डेटिंग की खबरों पर अभी तक दिशा पाटनी और तलविंदर ने अपनी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी को आने वाले दिनों में फिल्म आवारापन' में इमरान हाशमी के साथ अहम रोल में देखा जाएगा।
