बॉलीवुड

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं उससे क्यों संपर्क करूं जो मेरी रिस्पेक्ट...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 17, 2025, 02:03 PM IST

Farhan Akhtar on Naseeruddin Shah: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) के पुराने बयान पर जवाब दिया है। जिसके बाद इसको लेकर बी-टाउन में जमकर चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा विवाद।

Image

Image Source: IMDb

Farhan Akhtar on Naseeruddin Shah: बॉलीवुड में हाल ही में एक नया विवाद सुर्खियों में आया है जिसमें दो फेमस सितारे आमने-सामने नजर आ रहे हैं। बात शुरू हुई जब मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्मों को लेकर एक तीखा बयान दिया। नसीरुद्दीन ने कहा कि उन्हें फरहान की फिल्में पसंद नहीं हैं और वो उनकी फिल्मों की परवाह नहीं करते। इस बयान ने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी और अब फरहान ने भी इस पर जवाब दिया है। फरहान अख्तर का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं फरहान अख्तर ने क्या कहा है।

फरहान अख्तर ने दिया ये जवाब

फरहान अख्तर और नसीरुद्दीन शाह का विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। अभी हाल ही में फरहान अख्तर ने Galatta Plus को इंटरव्यू दिया है। जब फरहान से पूछा गया कि क्या उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से उनकी आलोचना के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि नहीं और इसके पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा, 'मैं 25 साल से फिल्में कर रहा हूं। कुछ एक्टर्स, डायरेक्टर्स और राइटर हैं जो मुझसे 10 साल बाद आए। अगर मुझे लगता है कि उनकी वर्क में कुछ बेहतर हो सकता है या मैं उन्हें कोई सलाह देना चाहता हूं तो मैं सच में फोन उठाकर कॉल कर लूंगा या कहूंगा कि मिलना है और बैठकर बात करनी है। खासकर उनसे जिनकी मुझे फिक्र है, क्योंकि क्रिएटिव प्रोसेस में दखल देना है तो सही फीडबैक देना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन ये प्यार और इज्जत के साथ करना चाहिए। मुझे लगा कि उनकी बात में वो भाव नहीं था। बस सार्वजनिक तौर पर बयान दे दिया गया। मुझे लगा कि ये शख्स मुझे इज्जत नहीं देत तो फिर मैं उससे क्यों संपर्क करूं जो मुझे रिस्पेक्ट नहीं करता?'

नसीरुद्दीन शाह ने दिया था ये बयान

नसीरुद्दीन शाह ने साल 2013 में टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू में कहा था, 'फरहान अख्तर की फिल्में मुझे खास पसंद नहीं। उनकी पहली फिल्म दिल चाहता है मुझे अच्छी लगी थी। वो शानदार इंसान है और उसमें कई खूबियां हैं। वो गाता है, एक्टिंग करता है, फिल्में प्रोड्यूस करता है और लिखता भी है, मुझे लगता है अच्छा है कि वो सब कुछ ट्राई कर रहा है। लेकिन उनकी एक्टिंग या फिल्में मुझे ज्यादा पसंद नहीं, फिर भी उन्हें सम्मान देता हूं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article