Farah Khan on Working With Aryan Khan: कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान (Farah Khan) इन दिनों अपने शो लॉक अप 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फराह खान के इस शो को लेकर एक के अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच फराह खान का एक इंटरव्यू सामने आया है। फराह खान ने इंटरव्यू में आर्यन खान (Aryan Khan) के डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट पर काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके करियर की शुरुआत शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ हुई थी और अब उनके बेटे आर्यन के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास पल है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:फराह खान ने इस मजबूरी के चलते रखा यूट्यूब की दुनिया में कदम, कहा, 'मेरे तीन बच्चे हैं...'
फराह खान कही ये बात
लोकप्रिय टॉक शो 'शेखर टुनाइट' में शेखर सुमन के साथ बातचीत के दौरान फराह खान ने अपने करियर से जुड़ा एक बेहद खास पल याद किया। उन्होंने खुशी जताई कि उन्हें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए कोरियोग्राफी करने का मौका मिला। अपने लंबे करियर को याद करते हुए फराह ने कहा, 'मैंने हाल ही में तमन्ना के साथ 'गफूर' किया और उन्हें ये बहुत पसंद आया। मैंने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ की थी और अब मैंने आर्यन के डायरेक्शन में काम किया है। मुझे बहुत खुशी है कि अब ये सफर एक खूबसूरत मुकाम पर आकर पूरा हो गया है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:फराह खान का दावा बॉलीवुड में कम दिखेगी नेचुरल ब्यूटी, इस हसीना को बताया सबसे खूबसूरत
फराह खान ने इस फिल्म से किया था डेब्यू
फराह खान ने साल 2004 में 'मैं हूं ना' से डायरेक्टर के तौर पर अपना सफर शाहरुख खान के साथ शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख के कई यादगार गानों, जैसे 'छैंया छैंया' और 'दर्द-ए-डिस्को' की कोरियोग्राफी भी की है। इन दिनों फराह खान ओटीटी शो लॉक अप 2 को होस्ट कर रही हैं। फराह खान के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
