बॉलीवुड

फराह खान ने इस मजबूरी के चलते रखा यूट्यूब की दुनिया में कदम, कहा, 'मेरे तीन बच्चे हैं...'

Why Farah Khan Joined Youtube: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अब यूट्यूब दुनिया का चमकता सितारा बन गई है। सभी के मन में यही सवाल था कि आखिर फरहा खान ने डायरेक्शन छोड़ यूट्यूब चैनल क्यूं शुरू किया? अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फराह ने इसका कारण बताया।

Image

Image Source: Instagram Farah Khan

Why Farah Khan Joined Youtube: बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती फराह खान की फिल्में और कोरियोग्राफर ने सभी का दिल जीता। फरहा खान ने भले ही अपने करियर कि शुरुआत डांस से की लेकिन अब उन्हे जज और होस्ट के रूप में भी काफी पसंद किया जाता है। फराह खान एक मल्टीटास्किंग इंसान है ये बात अब साबित हो गई है। जैसा की आपको मालूम है फराह खान जो एक समय पर फिल्में बनाती थीं अब यूट्यूब पर एक फेमस व्लॉगर बन चुकी हैं। फरहा खान के चैनल पर 2.42 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। ऐसे में सवाल उठा था कि आखिर फरहा खान ने यूट्यूब दुनिया में कदम क्यूं रखा था? जिसका जवाब अब खुद फराह ने ही दिया।

काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो 'टू मच' में फराह खान (Farah Khan) और अनन्या पांडे नजर आईं। इस दौरान यूट्यूब जॉइन करने का कारण बताते हुए फरहा ने कहा, 'मेरी फिल्में नहीं आ रही थी तो सोच जब डायरेक्शन नहीं कर रही हूं तो क्यूं नया यूट्यूब चैनल बनाया जाए। मेरे तीन बच्चे हैं जिन्हे अलग-अलग पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी भेजना है जो बहुत महंगे हैं। इसी कारण मैंने सोच विचार कर चेंज करने का सोचा और यूट्यूब पर व्लॉगिंग करना शुरू किया जो क्लियर कर गया है। मेरा मानना है कि आप कमा करते रहोगे तो आपके बच्चे और पति इज्जत करेंगे आपकी। मैं 80 साल की उम्र तक काम करना चाहती हूं और मुझे अपने काम से बहुत प्यार है।'

बता दें फराह खान अपने कुक दिलीप संग बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के घर में जाकर उनके घर में बनने वाली आइकॉनिक खाने को खाती है। सिर्फ यही फरहा उनके साथ मिलकर कुकिंग भी करती हैं। फराह और उनके कुक दिलीप जोड़ी को जनता से बहुत प्यार मिलता है। लोगों को फराह की इस बात ने दिल जीत कि उन्होंने अपने कुक दिलीप की काफी मदद की। अभी हाल ही में फराह खान ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के गाने गफूर को कोरियोग्राफ किया था जो काफी वायरल हुआ। फराह खान ने, हैपी न्यू ईयर, मैं हूं ना, ओम शांति ओम, तीस मार खान जैसी कई फिल्में डायरेक्ट की हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article