बॉलीवुड

सालों बाद डायरेक्शन की दुनिया में लौट रही हैं फराह खान, शाहरुख खान के साथ होगी नेक्स्ट मूवी

Farah Khan's Next Project With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस निर्माता-निर्देशक और शानदार कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में कन्फर्म कर दिया है कि वो जल्द ही निर्देशन की दुनिया में वापसी करेंगी। फराह खान ने इस दौरान यह भी बताया है कि उनकी अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ होगी।

Image

Pics Credit: Instagram

Farah Khan's Next Project With Shah Rukh Khan: फराह खान इंडस्ट्री की शानदार कोरियोग्राफर होने के साथ बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं। फैन्स लंबे समय से फराह खान की निर्देशक के तौर पर वापसी का इंतजार सालों से कर रहे हैं। फैन्स की बेताबी को देखते हुए अब फराह खान ने खुद यह कन्फर्म कर दिया है कि वो बतौर डायरेक्टर एक बार फिर वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि एक नई मूवी आने वाली है। निर्माता-निर्देशक ने इस मूवी की रिलीज को लेकर भी इशारा दिया। फराह खान की निर्देशन की दुनिया में वापसी की खबर किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस या स्टूडियो की घोषणा से नहीं आई। यह अनौपचारिक रूप से घर पर हुई एक मुलाकात के दौरान सामने आई।

निर्देशन की दुनिया में वापसी करेंगी फराह खान

फराह खान हमेशा से ही अपने व्लॉग्स से यूट्यूब पर राज दर्शकों का ध्यान खींचती रहती हैं। इस दौरान फराह खान ने बताया कि वो निर्देशक की कुर्सी पर लौटने के लिए तैयार हैं। फराह खान ने यह अपडेट टीवी एक्टर नकुल मेहता से हुई मुलाकात के बाद दिया। इस बातचीत के दौरान नकुल मेहता ने कहा कि वो फराह खान जिस तरह की फिल्में बनाती हैं उन्हें मिस कर रहे हैं। इसके बाद फराह खान ने जवाब देते हुए पुष्टि कर दी थी कि वो निर्देशन की दुनिया में वापसी करने को तैयार हैं।

शाहरुख खान संग होगी फराह खान की नेक्स्ट मूवी

फराह खान ने कहा, 'अभी बनाउंगी मैं! अभी बच्चे चले जाएंगे न कॉलेज फिर बनाउंगी!' फराह खान को लग रहा है कि इस साल के अंत तक मूवी पर काम शुरू कर देंगी। जब नकुल ने उनसे मजाक में पूछा कि क्या यूट्यूब उनकी नेक्स्ट मूवी को प्रोड्यूस करेगा। इसके बाद फराह ने जवाब देते हुए कहा, 'अगर मैं निर्देशन करती हूं तो मैं शाहरुख का इंतजार करूंगी! नहीं तो, मैं इंतजार करूंगी और यूट्यूब पर काम करूंगी।' फराह खान के इस जवाब से यह कन्फर्म हो गया है कि वो शारुख खान के साथ अपनी अगली मूवी बनाएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article