King Release on This Date: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' के बाद शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद ने 'किंग' के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी की शूटिंग कई महीनों से जारी है। कुछ दिनों पहले शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने 'किंग' का टीजर जारी किया था, जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। तब से लेकर अब तक शाहरुख खान स्टारर को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने अब शाहरुख खान की फिल्म को रिलीज करने के लिए तारीख चुन ली है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी को कब रिलीज करेंगे।
इस दिन रिलीज की जाएगी शाहरुख खान की 'किंग'
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म 'किंग' को रिलीज करने के लिए इस साल क्रिसमस का खास मौका चुना है। शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी अपनी फिल्म की रिलीज के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही थी। उन्होंने दो तारीखें फाइनल की थीं। अब उन्होंने अपनी एक्शन से भरपूर इस मूवी के लिए क्रिसमस 2026 की रिलीज डेट फाइनल की है।
'किंग' रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। खास बात यह है कि 'किंग' में शाहरुख खान के साथ पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान ऑनस्क्रीन दिखाई देंगी। इस मूवी में शाहरुख खान को एक खतरनाक किलर के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, अभय वर्मा और राघव जुयाल जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन को लीड विलेन के रूप में देखा जाएगा।
