बॉलीवुड

आमिर खान संग विवाद के बीच फैसल खान ने किया बॉलीवुड में वापसी का ऐलान, मल्टी-स्टारर फिल्म से करेंगे एंट्री

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 25, 2025, 09:31 AM IST

Faissal Khan Multi Starrer Movie: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैसल खान (Faissal Khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार खासकर आमिर से सारे रिश्ते तोड़ने का ऐलान किया और अब वो एक बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म डायरेक्ट करने की तैयारी में हैं।

Image

Image Source: Faissal Khan Instagram And Pinterest

Faissal Khan Multi Starrer Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैसल खान (Faissal Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। फैसल खान अपने परिवार पर एक के बाद एक आरोप लगा रहा है। कुछ दिनों पहले फैसल खान ने कई ऐसे खुलासे किए थे जिसने सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद अभी हाल ही में फैसल खान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए जिसको लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। इन सब के बीच फैसल खान ने एक बार फिर से फिल्मों की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फैसल खान ने अपनी फिल्म के बारे में क्या बताया है।

फिल्मी दुनिया में वापसी करेंगे फैसल खान

आमिर खान के भाई फैसल खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इस बार वजह कोई विवाद नहीं बल्कि उनकी फिल्मी दुनिया में वापसी है। फैसल खान ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया की वो फिल्मी दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। फैसल खान ने IANS से बातचीत के दौरान कहा कि 'मैं एक फिल्म शुरू करने की कोशिश कर रहा हूं। लॉकडाउन में मैंने कुछ स्क्रिप्ट्स लिखी हैं। करीब चौदह एक्टर्स को ये सब्जेक्ट पसंद आ चुका है। ये एक मल्टी-स्टारर फिल्म होगी।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं डायरेक्टर बनूंगा हो सकता है छोटा सा कैमियो रोल भी कर लूं, लेकिन मेरा मैन काम डायरेक्शन होगा। अब मैं डायरेक्शन की तरफ ज्यादा बढ़ रहा हूं। लेकिन अगर कोई अच्छा रोल मिला, तो एक्टिंग भी कर लूंगा।'

आमिर खान के साथ कर चुके हैं काम

फैसल खान एक समय पर बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन फैसल खान ज्यादा नाम नहीं कमा पाए थे। फैसल खान ने अपनी भाई आमिर खान के साथ फिल्म मेला (Mela) में काम किया था। फैसल खान की फिल्मों में वापसी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article