बॉलीवुड

Fact Check: Aditya Roy Kapur ने ब्रेकअप के बाद खुलेआम ली Shraddha Kapoor संग सेल्फी? फोटो लेते ही मायूस हुई एक्ट्रेस

श्रद्धा कपूर इन दिनों स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कुछ लोगों का कहना है कि आदित्य रॉय कपूर एक्ट्रेस के साथ सेल्फी ले रही हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस जिसके साथ सेल्फी ले रही हैं वो आदित्य रॉय कपूर है कि नहीं।

Image

Aditya Roy Kapur

श्रद्धा कपूर इन दिनों स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में भी डांस का तड़का लगाने वाली है, जिस कारण फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कुछ लोगों का कहना है कि आदित्य रॉय कपूर एक्ट्रेस के साथ सेल्फी ले रही हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस जिसके साथ सेल्फी ले रही हैं वो आदित्य रॉय कपूर है कि नहीं।

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैन श्रद्धा कपूर के पास आकर सेल्फी लेता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। क्योंकि इसमें जो फैन सेल्फी ले रहा है वो आदित्य रॉय कपूर जैसा नजर आ रहा है। जिस कारण लोग इस वीडियो पर कमेंट की बारिश कर रहे हैं। जैसा ही वो फैन श्रद्धा कपूर के पास सेल्फी लेने आता एक्ट्रेस भी शॉक्ड हो जाती है और दोबारा अपने फैन को देखती है।

इन फिल्मों आए थे साथ नजर

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 में आरोही और राहुल जयकर बनकर नजर आए थे। फैंस ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था। इस जोड़ी ने 2017 की फिल्म ओके जानू में भी स्क्रीन शेयर किया था। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने साल 2012 में आई फिल्म आशिकी 2 के दौरान डेटिंग शुरू की थी और साल 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया था। ऐसा कहा जाता था कि एक्ट्रेस के घरवालों को एक्टर पसंद नहीं थे जिस कारण ब्रेकअप हो गया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article