बॉलीवुड

Exclusive: तो इस तरह तैयार हुआ 'धुरंधर' का धाकड़ टाइटल ट्रैक, सिंगर सुधीर यदुवंशी बोले- हर सुर में निडरता...

Exclusive Sudhior Yaduvanshi Breaks Silence On Dhurandhar Title Track: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में तूफान मचाया हुआ है। फिल्म आए दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये कमा रही है। इसके टाइटल ट्रैक ने भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं अब इस मामले पर सुधीर यदुवंशी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- फेसबुक, यू-ट्यूब

Exclusive Sudhir Yaduvanshi Breaks Silence On Dhurandhar Title Track: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'धुरंधर' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'धुरंधर' ने अपने जबरदस्त एक्शन थ्रिलर जेनर से दर्शकों के बीच समा बांध दिया है। फिल्म आए दिन बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है। हैरत की बात तो यह है कि 'धुरंधर' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 'छावा', 'पुष्पा 2' और 'जवान' जैसी कई फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। जहां फिल्म की कहानी को तो लोगों से प्यार मिल ही रहा है। वहीं इसके टाइटल ट्रैक ने भी समा बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक को लेकर अब सिंगल सुधीर यदुवंशी ने चुप्पी तोड़ी है।

सिंगर सुधीर यदुवंशी (Sudhir Yaduvanshi) ने बताया कि आखिर 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक कैसे तैयार किया गया। सुधीर यदुवंशी ने कहा, "धुरंधर' मूवी निडरता, तीव्रता और साहस का प्रतीक है। इस दुनिया के साथ अपनी आवाज का सामंजस्य बैठाने के लिए, मैंने इसे गाने के तौर पर नहीं गाया, बल्कि एक बयान के तौर पर गाया। हर एक सुर का निडर और ग्राउंडेड होना बेहद जरूरी था।" सुधीर यदुवंशी ने बताया कि इस गाने के दौरान उन्हें अपनी आवाज को पावरफुल दिखाना जरूरी था। सुधीर यदुवंशी ने कहा, "मेरा सुझाव था कि सुर ऐसे रहें जैसे युदध मैदान से होकर आए हैं, न कि किसी को इंप्रेस करने के लिए। भावनात्मक तौर पर मैंने फिल्म की कोर एनर्जी, मजबूती, स्थिरता और आग के साथ अपने गाने को गाया है और इसी के साथ आगे बढ़ा हूं।"

सुधीर यदुवंशी (Sudhir Yaduvanshi) ने बताया कि 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहा है। साथ ही इसमें केवल पावरफुल सुर ही लगाना नहीं था। बल्कि गाने में जोश और तीव्रता दिखाना भी बेहद जरूरी था। सुधीर यदुवंशी ने 'धुरंधर' की सफलता पर भी अपने विचार साझा किये। उन्होंने कहा, "मुझे 'धुरंधर' की सफलता का असली एहसास तब हुआ जब मैंने अपने साथी संगीतकारों, लाइव शो में दर्शकों से प्रतिक्रियाएं देखनी व सुननी शुरू कीं। जब लोगों ने मुझे बताया कि कैसे टाइटल ट्रैक सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं और ऊर्जा आ जाती है। तब जाकर मुझे इसकी सफलता का गहरा एहसास हुआ।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article