बॉलीवुड

EXCLUSIVE: रणबीर कपूर की 'एनिमल 2' में इस हसीना की हुई वापसी, नाम जानकर झूम उठेंगे फैन्स

Saloni Batra Return In Animal 2: रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल 2' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में जूम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान सलोनी बत्रा (Saloni Batra) ने कन्फर्म कर दिया है कि वो 'एनिमल 2' में वापसी करने जा रही हैं।

Image

Pic Credit: IMDb

Saloni Batra Return In Animal 2: साल 2023 में रणबीर कपूर की एक्शन-ड्रामा 'एनिमल' रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आए। 'एनिमल' की सफलता के बाद मेकर्स ने इस मूवी के दूसरे पार्ट यानी 'एनिमल 2' (Animal 2) की बड़ी घोषणा कर दी थी। 'एनिमल' मूवी में रणबीर कपूर की बहन का किरदार सलोनी बत्रा ने निभाया था। हाल ही में जूम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए सलोनी बत्रा (Saloni Batra) ने फिल्म 'एनिमल 2' में अपनी वापसी पर पक्की मुहर लगा दी है।

'एनिमल 2' में नजर आएंगी सलोनी बत्रा

जूम के साथ बातचीत में सलोनी बत्रा ने कन्फर्म कर दिया है कि 'एनिमल 2' का हिस्सा होंगी। एक्ट्रेस ने इस दौरान इंडस्ट्री में बाहरी होने के कारण आने वाली मुश्किलों के बारे में भी बात की। सलोनी ने बताया कि इंडस्ट्री से ना होने की वजह से यहां टिके रहना बहुत मुश्किल है। रणबीर कपूर की 'एनिमल 2' के बारे में बात करते हुए सलोनी बत्रा ने कहा, 'लोगों ने एनिमल को पसंद किया है और मैं एनिमल 2 का हिस्सा हूं। मेकर्स हमेशा से ही एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट और एक्शन का सिनेमा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बॉक्स ऑफिस के लिए भी अच्छा है।'

इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए की है बहुत स्ट्रगल

सलोनी बत्रा ने कहा कि इंडस्ट्री की ना होने की वजह से उन्हें काफी स्ट्रगल करनी पड़ी। एक्ट्रेस ने बताया कि बहुत बार उतार-चढ़ाव देखने को मिले। यह आसान रास्ता नहीं था लेकिन जिंदगी हर किसी के लिए ऐसी ही होती है। अगर आप बाहर से हैं तो कई आपको कई पड़ाव पार करने पड़ते हैं। हर समय चीजें एक जैसी नहीं होती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी जर्नी के दौरान बहुत कुछ सीखा है। फिलहाल सलोनी बत्रा को वेब सीरीज 'भय' में देखा जा रहा है। इस सीरीज में कल्कि कोचलिन, करण टक्कर और दानिश सूद जैसे कलाकार अहम रोल में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article