Vijay Ganguly on Tamannaah was never under consideration for Shararat Song: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' लंबे समय से चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस मूवी के 'शरारत' गाने के लिए तमन्ना भाटिया को कास्ट किया जाना था लेकिन आदित्य धर ने एक्ट्रेस को रिजेक्ट कर दिया था। अब कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' को लेकर चल रही हालिया चर्चा पर रिएक्शन देते हुए चीजों को एकदम क्लियर कर दिया है। उन्होंने बताया कि तमन्ना भाटिया को इस सीक्वेंस के लिए लेने पर कभी भी विचार नहीं किया गया था।
'शरारत' गाने में तमन्ना की कास्टिंग पर बोले विजय गांगुली
हाल ही में विजय गांगुली ने तमन्ना भाटिया की कास्टिंग पर जो चर्चा चल रहीं हैं उनपर निराशा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कैसे इस तरह की चीजों लोगों का ध्यान भटका सकती हैं। उन्होंने लिखा, 'मुझे सिनेमा और फिल्म निर्माण में शामिल कई चीजों की चर्चा करना अच्छा लगता है। हालांकि मैंने चल रही चर्चाओं पर खुद को बोलने से रोका भी लेकिन कई बार शब्दों को गलत तरह से पेश करने पर यह सुर्खियां बन जाती हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 'शरारत' गाने और उसके पीछे की रचनात्मक मंशा पर चर्चा करने की जगह दो एक्टर्स की तुलना पर ध्यान दिया जा रहा है। रिजेक्शन जैसे वर्ड्स इस्तेमाल हो रहे हैं।' (यह भी पढ़ें: Drishyam 3: टीजर के साथ अजय देवगन ने बड़ी घोषणा, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज)
विजय गांगुली ने यह भी क्लियर कर दिया है कि तमन्ना भाटिया को 'शरारत' गाने में लेने का विचार कभी भी मेकर्स के मन में नहीं था। मेकर्स हमेशा से ही इस गाने में स्टोरी को देखते को देखते हुए दो परफ़ॉर्मर को लेना चाहते थे। बता दें तमन्ना भाटिया ने 'स्त्री 2' में एक आइटम नंबर 'आज की रात' किया था, जो फैन्स को काफी पसंद भी आया था। यह गाना भी दर्शकों के बीच छा गया था। फिलहाल 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर चुकी है।
