बॉलीवुड

Exclusive! Ram Mandir Pran Pratishtha में बेटी राहा कपूर को भी लाना चाहते थे रणबीर कपूर, कहा- 'काश राहा भी इस ऐतिहासिक पल..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 23, 2024, 08:39 AM IST

Ranbir Kapoor on Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं। अब रणबीर कपूर ने एक बयान में बताया है कि वह अपनी बेटी राहा कपूर को भी लाना चाहते थे।

Image

Ranbir Kapoor wanted to bring Raha Kapoor for Ram Mandir Inauguration

Ranbir Kapoor on Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं। रणबीर और आलिया एक साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नजर आए हैं। इसी के साथ ही राम लला के दर्शन करते हुए भी रणबीर और आलिया के वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं। इस बीच रणबीर कपूर ने हमारे सहयोगी टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अपनी बेटी राहा कपूर को भी राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में लाना चाहते थे। रणबीर कपूर का ये बयान सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का एक्सपीरियंस भी रणबीर कपूर ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया के एक साथ भगवान राम के दर्शन करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। आइए एक्टर के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

‘बेटी राहा कपूर को भी लाना चाहते थे रणबीर’

रणबीर कपूर ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं इस पल को देखने के लिए खुद को बेहद खुशकिस्मत मान रहा हूं। काश मैं अपनी बेटी राहा को भी ये ऐतिहासिक पल एक्सपीरियंस करने के लिए ला पाता।’ वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के दर्शन करते वक्त श्रद्धालुओं की भीड़ में आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर कपूर को आलिया को प्रोटेक्ट करते देखा जा सकता है। जिसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article