बॉलीवुड

Exclusive: रमेश सिप्पी ने 'शोले' में अमिताभ बच्चन को इस वजह से किया था कास्ट, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 18, 2025, 09:02 AM IST

Ramesh Sippy on Sholay: बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म शोले (Sholay) को लेकर एक दिलचस्प खुलासा हुआ है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है। फिल्म शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) ने Zoom को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को क्यो कास्ट किया था।

Image

Image Source: IMDb And Zoom

Ramesh Sippy on Sholay: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की लीड रोल वाली फिल्म शोले (Sholay) इन दिनों काफी चर्चा में हुई है। फिल्म शोले ने अभी हाल ही में अपन 50 साल पूरे किए हैं। जिसके बाद फिल्म से जुड़े स्टार्स के एक के बाद एक इंटरव्यू सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में हेमा मालिनी (Hema Malini) ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रोल को लेकर बड़ा खुलासा किया था। अब इन सब के बाद फिल्म शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) ने Zoom से खास बातचीच की है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं।

रमेश सिप्पी ने कही ये बात

फिल्म शोले एक बार फिर से खबरों में आ गई है जिसकी वजह है रमेश सिप्पी का Zoom को दिया इंटरव्यू। रमेश सिप्पी ने इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म से जुड़े कई किस्सों को शेयर किया। लेकिन सबका ध्यान अमिताभ बच्चन से जुड़ी बात ने अपनी तरफ खींच लिया। रमेश सिप्पी ने इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन को फिल्म शोले में कास्ट करने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि 'उसमें कुछ खास था। आनंद जैसी फिल्मों में वो शांत लेकिन दमदार लगा। अगर वो काम न करता, फिल्म न चलती। उसका स्टाइल और दूसरा किरदार उस पर टिका था। फिर जौहर और बॉम्बे टू गोआ में उसने गाना गाया, बड़ा इंसान होने के बावजूद मूवमेंट शानदार था। ये देखकर लगा चांस ले लेता हूं।' रमेश सिप्पी के इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

कब रिलीज हुई थी फिल्म शोले

रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म शोले 15 अगस्त 1975 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन (Jaya Bachchan), संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) और अमजद खान (Amjad Khan) जैसे सितारे थे। फिल्म शोले को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article