बॉलीवुड

Exclusive: प्रीति झंगियानी ने शेयर किया 'मोहब्बतें' की शूटिंग का किस्सा, शाहरुख-अमिताभ संग बिताए पल को किया याद

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 26, 2025, 01:28 PM IST

Preeti Jhangiani Zoom Interview: एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी (Preeti Jhangiani) ने अभी हाल ही में Zoom को एक खास इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान प्रीति झंगियानी ने फिल्म मोहब्बतें (Mohabbatein) के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) संग बिताए पलों के बारे में बात की।

Image

Image Source: Zoom Youtube

Preeti Jhangiani Zoom Interview: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी (Preeti Jhangiani) ने फिल्म मोहब्बतें (Mohabbatein) से धमाल मचा दिया था। फिल्म मोहब्बतें में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। लेकिन इसके बाद प्रीति झंगियानी ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। लेकिन इन सब के बीच प्रीति झंगियानी ने Zoom संग खास बातचीत की है। इस इंटरव्यू के दौरान प्रीति झंगियानी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। प्रीति झंगियानी ने इंटरव्यू में अपनी सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें को लेकर भी काफी बातें कि और कई ऐसे राज भी खोले जिसने सबको हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं प्रीति झंगियानी ने इंटरव्यू के दौरान क्या बोला।

प्रीति झंगियानी ने 'मोहब्बतें' को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह प्रीति झंगियानी का Zoom को दिया खास इंटरव्यू है। इस दौरान फिल्म मोहब्बतें के स्विट्जरलैंड शूट की यादें ताजा करते हुए प्रीति झंगियानी (Preeti Jhangiani) ने बताया, 'वो इकलौता वक्त था जब हम सब एक साथ थे, क्योंकि मेरे सीन शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सर के साथ बहुत कम थे। ज्यादा सीन साथ में नहीं थे।' प्रीति ने आगे बताया कि वो सेट पर अपने को-स्टार्स और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के साथ ढेर सारे गेम्स खेला करती थीं। 'हां, हम शूटिंग के बाद स्विट्जरलैंड के होटल में खूब गेम्स खेलते थे और हमेशा अदी एक तरफ होते, शाहरुख सर दूसरी तरफ। दोनों हमेशा ऑपोजिंग टीम्स में होते थे, बहुत-बहुत कॉम्पिटिटिव थे और एक-दूसरे को जीतने ही नहीं देते थे। इंटरव्यू में प्रीति झंगियानी ने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया, 'मुझे एक बात याद है एक सवाल का जवाब था 'सिडनी शेल्डन' और मुझे वो जवाब पता था क्योंकि मैं ढेर सारी किताबें पढ़ती थी। लेकिन मुझे डर लग रहा था कि अगर मैंने बोला और गलत हुआ, तो वो लोग गुस्सा हो जाएंगे। तो मैंने कुछ नहीं कहा। जब टाइम खत्म हो गया तब मैंने धीरे से पूछा, 'क्या ये सिडनी शेल्डन है?' शाहरुख तुरंत बोले, 'तुम्हें पता था और तुमने जवाब नहीं दिया?' तो हां, वो लोग बहुत कॉम्पिटिटिव थे। वो मस्ती बहुत मजेदार थी।'

'मोहब्बतें' में नजर आए थे ये सितारे

आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म मोहब्बतें साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रीति झंगियानी, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), उदय चोपड़ा (Uday Chopra), जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill), प्रीति झंगियानी, किम शर्मा (Kim Sharma), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और जुगल हंसराज (Jugal Hansraj) अहम रोल में थे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article